Kanpur Aag : बारा देवी में मोटरसाइकिल वाइजर के गोदाम लगी भीषण आग, लपटों-धुएं से इलाके में अफरा-तफरी

कानपुर के बारा देवी स्थित शर्मा मोटर्स के पीछे मोटरसाइकिल वाइजर के गोदाम में शुक्रवार की रात अचानक भीषण आग लग गई।

कानपुर : बारा देवी स्थित शर्मा मोटर्स के पीछे मोटरसाइकिल वाइजर के गोदाम में शुक्रवार की रात अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड आग बुझाने का प्रयास कर रही है। लेकिन, आग की लपटें इतनी भयावह हैं कि काबू पाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। गोदाम में रखा सामान जलकर राख हो गया है। घटना थाना जूही के राखी मंडी क्षेत्र की बताई जा रही है। जूही स्थिति फैक्ट्री में भीषण आग लगने की घटना का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

massive fire in Knapur

बारा देवी में मोटरसाइकिल वाइजर के गोदाम लगी भीषण आग

बोरी गोदाम भी आया चपेट में

आग की लपटों ने फैक्ट्री के पास बनी एक झोपड़ी और बोरी गोदाम के पिछले हिस्से को भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में झोपड़ी में रखा घरेलू सामान पूरी तरह जल गया, जबकि गोदाम में रखी बड़ी संख्या में बोरियां भी राख हो गईं। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की एक दर्जन से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब ढाई से तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

End of Feed