कानपुर को 55 वर्ष बाद मिलेगा स्वीमिंग पूल, एक बार में तैराकी कर सकेंगे छह तैराक, और भी कई सुविधाएं

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 28, 2023, 03:25 PM IST

Kanpur Swimming Pool: कानपुर में तैराकी का शौक रखने वालों के लिए अच्छी खबर है। कानपुर में इंटरनेशनल लेवल का स्वीमिंग पूल बन रहा है। यह अप्रैल से पहले तैयार हो जाएगा। इसे अप्रैल माह तक शुरू कर दिया जाएगा। स्मार्ट सिटी के तहत स्वीमिंग पूल बनाए जा रहा है। इसमें एक समय में छह तैराकों द्वारा स्वीमिंग की जा सकेगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • कानपुर में इंटरनेशनल नॉर्म्स पर बन रहा स्वीमिंग पूल
  • शहर को 55 साल बाद मिलेगा स्वीमिंग पूल
  • एक बार में छह तैराकी कर सकेंगे तैराक

Kanpur Swimming Pool: उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर का पहला इंटरनेशनल लेवल का स्वीमिंग पूल जल्द बनकर तैयार हो जाएगा। अप्रैल महीने तक इसे शुरू कर दिया जाएगा। हालांकि प्रोजेक्ट दो महीने देरी से चल रहा है। आपको बता दें कि नाना राव पार्क के फूलबाग स्थित स्वीमिंग पूल का साल 1968 में बना था। यहां लोग तैराकी करते थे, लेकिन पिछले करीब 12 साल से यह पूरी तरीके से बंद था। 55 वर्ष बाद इस स्वीमिंग पूल को रेनोवेट कर इंटरनेशनल स्वीमिंग फेडरेशन 'फिना' के नियमों के मुताबिक बनाया जा रहा है। कमिश्नर डॉ राज शेखर ने स्मार्ट सिटी के तहत बनाए जा रहे स्वीमिंग पूल का निरीक्षण भी किया। योजना का 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है।

Kanpur Swimming Pool

कानपुर को अप्रैल में मिलेगी स्विमिंग पूल की सौगात (फाइल फोटो)

शहर के फूलबाग स्थित नाना राव पार्क में कानपुर नगर निगम का स्वीमिंग पूल था, जिसका फिर से कायाकल्प किया जा रहा है। यहां अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्वीमिंग पूल तैयार किया जा रहा है। करीब 14 करोड़ रुपये की लागत से पूल का कायाकल्प हो रहा है।

End of Feed