Kanpur में मौसम की करवटः दिन में अंधेरे और आंधी के बीच झमाझम बारिश, गेंद के आकार के गिरे ओले

  • Produced by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Apr 24, 2023, 04:40 PM IST

Kanpur Weather News: बेशक इस बारिश से चिलचिलाती गर्मी के बीच कानपुरवासियों को थोड़ी राहत मिली हो, मगर इससे खेती पर भी बुरा असर पड़ेगा।

Kanpur Weather News: उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में सोमवार (24 अप्रैल, 2023) को जबदस्त बारिश हुई। दोपहर के वक्त जब मौसम बना था तब शहर के कई हिस्सों में रात जैसा अंधियारा छा गया था। फिर झमामझ बारिश हुई और कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि भी हुई। इस दौरान क्रिकेट बॉल के आकार वाले ओले भी गिरे। रोचक बात है कि जहां-जहां अंधेरा छा गया था, उन इलाकों में दोपहर के वक्त लोगों को अपने वाहनों की लाइट्स ऑन करनी पड़ी थीं।

आजाद नगर में रहने वाले कारोबारी विभोर गुप्ता ने टाइम्स नाऊ नवभारत को फोन पर बताया, "शहर में हम लोग धूप-गर्मी और लू से परेशान थे। बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया है। मौसम दोपहर पौने तीन बजे के आस-पास बना था। आसमान में अंधेरा इस कदर छा गया था कि मानो घंटाघट इलाके के इस समय रात के लगभग आठ बज गए हों, जबकि यशोदा नगर के आगे कुछ हिस्सों में ओले भी गिरे। बारिश तेज थी और शाम करीब चार बजे तक हल्की-फुल्की बूंदा-बांदी होती रही।

End of Feed