Kanpur Temperature: यूपी में शीतलहर के साथ पड़ रही कड़ाके की ठंड ने कंपकंपी छुड़ा रखी है। प्रदेश के कई इलाके में कोल्ड-डे की स्थिति बन गई है, अधिकतम तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है। ऐसे में पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई शहरों में घने कोहरे की स्थिति बनी है। घने कोहरे की वजह से दृश्यता के स्तर में कमी आ गई है। इसकी वजह से वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दृश्यता कम होने की वजह से सड़क हादसों में बढ़ोतरी हुई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि उत्तर प्रदेश में अभी कुछ और दिन तक कड़ाके की ठंड और कोहरे की स्थिति बनी रहेगी।
कानपुर में ठंड ने छुड़ाई कंपकपी
दरअसल, हिमाचल और उत्तराखंड की पहाड़ियों पर हुई बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में दिखने लगा है। बर्फीली हवाओं के कारण कानपुर समेत आसपास के जिलों में अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की कमी आने की संभावना है।
