Kanpur: कानपुर स्मार्ट सिटी का 31 मार्च को खत्म होगा कार्यकाल, जून से बंद होगी फंडिंग, अटक सकती हैं परियोजनाएं

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 31, 2023, 08:06 PM IST

Kanpur Smart City: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में 31 मार्च को स्मार्ट सिटी का कार्यकाल खत्म होगा। इसके बाद जून महीने से फंडिंग बंद हो जाएगी। ऐसे में कानपुर में चल रहे विकास कार्य लटक सकते हैं। कानपुर कलेक्ट्रेट बहुमंजिला पार्किंग का प्रोजेक्ट फंस सकता है। अब तक एक फीसदी ही कार्य हुआ है।

KEY HIGHLIGHTS
  • कानपुर स्मार्ट सिटी का कार्यकाल 31 मार्च को होगा खत्म
  • जून माह से बंद हो जाएगी फंडिंग, लटक सकते हैं कार्य
  • कलेक्ट्रेट की बहुमंजिला पार्किंग का फंस सकता प्रोजेक्ट


Kanpur Smart City: उत्तर प्रदेश में कानपुर स्मार्ट सिटी का कार्यकाल 31 मार्च को समाप्त हो जाएगा। मौजूदा समय में जो प्रोजेक्ट चल रहे हैं उनकी फंडिंग जून माह से बंद हो जाएगी। अब स्मार्ट सिटी की मद से कानपुर में विकास के कार्य नहीं होंगे। एक बार फिर से नगर निगम, कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) जैसी सरकारी मशीनरी को ही आगे आना पड़ेगा। स्मार्ट सिटी की तरफ से कलेक्ट्रेट की बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण भी अटक सकता है। इस कार्य के अधर में लटकने की आशंका है, क्योंकि अभी तक सिर्फ एक फीसदी ही काम इस योजना में हुआ है, 99 फीसदी काम बाकी है।

kanpur smart city

31 मार्च को कानपुर स्मार्ट सिटी का कार्यकाल होगा खत्म

दूसरी तरफ चुन्नीगंज कन्वेंशन सेंटर के निर्माण पर भी प्रभाव पड़ सकता है। इस काम को पूरा करने का लक्ष्य जुलाई माह में है। साइट पर 2 शिफ्टों में दिन रात कार्य चल रहा है। हालांकि इस काम को पूरा कराने को बाकी किस्तें केंद्र से मिलने की संभावनाएं हैं।

End of Feed