200 अधिकारी, 110 घंटे तक रेड, 350 करोड़ की टैक्स चोरी; कानपुर में खुला मिर्जा ग्रुप कारनामा

कानपुर में प्रसिद्ध जूता ब्रांड रेड टेप के निर्माता मिर्जा इंटरनेशनल ग्रुप पर हुए छापे में 350 करोड़ रुपये से अधिक की कर चोरी का खुलासा हुआ है। इस कार्रवाई में लगभग 200 अधिकारियों की टीम ने 110 घंटे तक लगातार छापेमारी की।

कानपुर : मिर्जा इंटरनेशनल ग्रुप, जो देश के प्रमुख चमड़ा निर्यातकों में से एक है, के खिलाफ आयकर विभाग की कार्रवाई ने एक नया मोड़ ले लिया है। पिछले 5 दिनों में 110 घंटे की जांच के दौरान 350 करोड़ रुपये से अधिक की टैक्स चोरी का मामला सामने आया है। आयकर विभाग ने ग्रुप के 38 ठिकानों पर 200 से अधिक अधिकारियों की टीम तैनात की थी, जहां मुखौटा कंपनियों के माध्यम से बोगस खरीद-फरोख्त का पर्दाफाश हुआ। 17 बैंक लॉकरों की तलाशी ली गई, जिनमें से तीन ही खुले, और वहां से 15 करोड़ रुपये की ज्वेलरी और नकदी जब्त की गई।

Kanpur News: 200 से अधिक अधिकारी, 110 घंटे की रेड, 350 करोड़ की टैक्स चोरी.. कानपुर के मिर्जा ग्रुप ने ऐसे क...

platform desk

यह कार्रवाई 11 सितंबर को शुरू हुई थी और यह उत्तर प्रदेश के कानपुर, उन्नाव, लखनऊ के अलावा दिल्ली, नोएडा, उत्तराखंड और कोलकाता जैसे शहरों में फैली हुई है। मिर्जा इंटरनेशनल, जो रेड टेप ब्रांड के जूतों के लिए जाना जाता है, पर टैक्स चोरी, फर्जी बिलिंग और अनअकाउंटेड लेन-देन के आरोप हैं। जांच में यह पाया गया कि ग्रुप ने कई शेल कंपनियों के माध्यम से कच्चे माल की खरीद के बिलों में हेराफेरी कर इनपुट टैक्स क्रेडिट का दुरुपयोग किया।

End of Feed