Kanpur Viral Video: कानपुर में पुलिस की दंबगई! छात्र को लात-घूसे मारता दिखा पुलिसकर्मी, कुसूर पूछने पर की गाली-गलौज

Kanpur News: कानपुर के किदवई नगर पुलिस चौकी प्रभारी को एक छात्र की पिटाई करने के आरोप में लाइन हाजिर किया गया है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें वे छात्र को थप्पड़ और लात मारते नजर आ रहे हैं साथ ही गाली-गलौज भी कर रहे हैं। पुलिस विभाग ने इस मामले में तुरंत संज्ञान लेते हुए पुलिसकर्मी को लाइन हाजिर किया।

Kanpur News: कानपुर में पुलिस की बर्बरता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें किदवई नगर पुलिस चौकी प्रभारी एक छात्र की पिटाई करते दिख रहे हैं। छात्र पर आरोप है कि वह तेज रफ्तार से बाइक चला रहा था। वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी गाली-गलौज करते हुए भी नजर आ रहे हैं। पुलिस विभाग ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी उप-निरीक्षक अमित विक्रम त्रिपाठी को लाइन हाजिर कर दिया है। साथ ही घटना की जांच के आदेश भी दिए गए हैं।

Kanpur viral video

कानपुर में पुलिसकर्मी ने की छात्र से मारपीट

पुलिस ने बताया कि उप-निरीक्षक अमित विक्रम त्रिपाठी द्वारा रविवार को किदवई नगर पुलिस चौकी के अंदर छात्र को थप्पड़ मारने और लात मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद त्रिपाठी को देर रात लाइन हाजिर कर दिया गया। उन्होंने बताया कि नारामऊ निवासी छात्र अक्षय प्रताप सिंह रविवार को अपने दोस्त शिवराजपुर निवासी अभिषेक दुबे के साथ किदवई नगर में घूम रहा था। उसी दौरान गौशाला चौराहे पर किदवई नगर पुलिस चौकी प्रभारी अमित विक्रम त्रिपाठी ने कथित तौर पर अक्षय से जांच के लिए अपनी मोटरसाइकिल रोकने को कहा। हालांकि, अक्षय ने अपनी मोटरसाइकिल रोकने के बजाय उसकी रफ्तार बढ़ा दी तो पुलिस ने उसका पीछा करके उसे पकड़ लिया।

End of Feed