Kanpur Murder Case: रोनिल हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा, किलर बोला- फोटो देखकर खो बैठा आपा

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 8, 2022, 08:59 PM IST

Kanpur Murder Case: कानपुर के श्यामनगर में छात्र रोनिल सरकार हत्याकांड का चकेरी थाना पुलिस ने खुलासा कर दिया है। रोनिल की हत्या त्रिकोणीय प्रेम संबंध के शक में उसके परिचित ने ही की थी। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने सनसनीखेज खुलासे किए हैं। आरोपी ने एक छात्रा और रोनिल के एक साथ फोटो को देखकर गला दबाकर हत्या की।

KEY HIGHLIGHTS
  • कानपुर के छात्र रोनिल सरकार हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा
  • त्रिकोणीय प्रेम-प्रसंग के शक में हुई थी छात्र रोनिल की हत्या
  • परिचित ने ही की थी रोनिल की हत्या, आरोपी ने पुलिस को किया गुमराह

Kanpur Murder Case: कानपुर के छात्र रोनिल हत्याकांड का कानपुर पुलिस ने खुलासा कर दिया है। त्रिकोणीय प्रेम संबंध के शक में परिचित ने ही रोनिल की हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर पूरे मामले से पर्दा उठा दिया है। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। आरोपी ने बताया कि, रोनिल से मुलाकात के दौरान उसकी जेब में एक छात्रा और रोनिल के साथ एक फोटो मिला था। इससे उसे इतना गुस्सा आया कि, उसने रोनिल को गला दबाकर मार डाला। हत्या के बाद आरोपी अपनी मौसी के घर महाराजपुर चला गया था। पुलिस को शुरू से आरोपी पर शक था। पुलिस आरोपी से तीन बार थाने बुलाकर पूछताछ कर चुकी थी, लेकिन शातिर आरोपी पुलिस को हर बार गुमराह कर देता था।

kanpur Ronil Murder Case

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी युवक

पूछताछ के साथ ही पुलिस तकनीकी सबूत भी जुटा रही थी। करीब एक महीने की मेहनत के बाद एक प्राइवेट कंपनी की मदद से आरोपी के मोबाइल से डिलीट चैट रिकवर हो पाईं। चैट रिकवर होते ही आरोपी ने ही कत्ल किया, इसका खुलासा हो गया।

End of Feed