कानपुर में दिल दहला देने वाली घटना, गाय के मुंह में फटा बम, उड़ा जबड़ा

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 28, 2022, 01:29 PM IST

Kanpur News: कानपुर के काकादेव इलाके के नवीन नगर में कूड़ा घर के पास गाय के मुंह में बम फट गया। जिससे गाय के मुंह के चित्थड़े उड़ गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

KEY HIGHLIGHTS
  • कानपुर पुलिस ने दर्ज किया केस
  • कानपुर में गाय के मुंह में फटा बम, उड़ गया जबड़ा
  • बेजुबान के साथ हुई घटना से दहल गए लोग

Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से गुरुवार की शाम दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां एक काकादेव इलाके के नवीन नगर स्थित कूड़ा घर के पास आवारा गाय के मुंह में बम फट गया। जिससे गाय का जबड़ा उड़ गया। गाय के साथ हुई इस घटना से लोग दहल उठे। सूचना पर पहुंची पुलिस गाय को रायपुरवा स्थित सोसायटी फार प्रीवेंशन ऑफ क्रुएलिटी अगेंस्ट एनिमल अस्पताल (एसपीसीए) में लेकर गई। यहां उसका इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

kanpur

बम फटने से घायल हुई गाय

जानकारी के अनुसार, काकादेव इलाके के नवीन नगर में कूड़ा घर है। गुरुवार की शाम लगभग सात बजे यहां गाय के साथ यह घटना हुई। बताया जा रहा है कि, गाय का जख्मी हालत का वीडियो जब वायरल हुआ तो इसका संज्ञान पुलिस ने लिया।

End of Feed