Kanpur Murder mystery: स्टूडेंट रोनिल मर्डर केस का सवा महीने बाद खुलासा, ऐसे सुलझी ट्रायंगल लव स्टोरी

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 7, 2022, 02:56 PM IST

Kanpur Murder mystery: रोनिल सरकार हत्याकांड का खुलासा करने में आखिरकार पुलिस करीब सवा महीने की माथापच्ची के बाद कामयाब रही। सर्विलांस के जरिये मिले संदिग्ध नंबरों के आधार पर पुलिस छात्रा व हत्या के आरोपी विकास तक पुलिस पहुंची। इसके बाद पुलिस ने दोनों के मोबाइल की व्हाट्सएप चैट रिकवर करवाई तो मामले में क्लू मिला इसके बाद आरोपी पर पुलिस का शक पुख्ता हुआ।

KEY HIGHLIGHTS
  • छात्र की हत्या की गुत्थी पुलिस सवा महीने बाद सुलझा पाई
  • सहपाठी छात्रा की व्हाट्सएप चैट से मिला आरोपी का सुराग
  • हैदराबाद की साइबर एक्सपर्ट टीम ने की मामले में मदद

Kanpur Murder mystery: कानपुर में गत अक्टूबर माह में हुए रोनिल सरकार हत्याकांड का खुलासा करने में आखिरकार पुलिस करीब सवा महीने की माथापच्ची के बाद कामयाब रही। पुलिस के मुताबिक मर्डर की गुत्थी सुलझाने में सर्विलांस और व्हाट्सएप चैट से मदद मिली। जिसमें सर्विलांस के जरिये मिले संदिग्ध नंबरों के आधार पर पुलिस छात्रा व हत्या के आरोपी विकास तक पुलिस पहुंची।

Kanpur News  (1)

कानपुर में छात्र की हत्या की गुत्थी सुलझी, एक आरोपी अरेस्ट। सांकेतिक तस्वीर

इसके बाद पुलिस ने दोनों के मोबाइल की व्हाट्सएप चैट रिकवर करवाई तो मामले में क्लू मिला, इसके बाद आरोपी पर पुलिस का शक पुख्ता हुआ। बाद में आरोपी से कई दफा पूछताछ जारी रही। पुलिस के मुताबिक कड़ी पूछताछ के बाद आरोपी टूट गया व अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी परत दर परत राज उगलता गया। हालांकि पहले मामला दर्ज होने के बाद पुलिस जांच कई बार दिशाहीन हो गई थी। अब पुलिस हत्या के पीछे की वजह पता लगाने में जुटी है।

End of Feed