Kanpur: कानपुर का नगर निगम इंटर कॉलेज अब बनेगा मॉडल, विद्यालय में बनाया जाएगा स्वीमिंग पूल, मिलेंगी यह सुविधाएं

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 30, 2023, 08:38 PM IST

Kanpur Model School: कानपुर के चुन्नीगंज स्थित नगर निगम इंटर कॉलेज अब मॉडल बनेगा। 80 लाख रुपये से इसकी हालत सुधरेगी। इस विद्यालय को कानपुर स्मार्ट सिटी ने गोद ले लिया है, जिसके तहत विद्यालय में विकास कार्य कराए जा रहे हैं। स्कूल में स्वीमिंग पूल भी फिर से चालू किया जाएगा। मंडलायुक्त ने तीन से चार महीने में काम पूरा होने की उम्मीद जताई है।

KEY HIGHLIGHTS
  • कानपुर के चुन्नीगंज का नगर निगम इंटर कॉलेज अब बनेगा मॉडल
  • आयुक्त ने दौरा कर मॉडल स्कूल विकसित करने की समीक्षा की
  • स्कूल में बंद पड़ा स्वीमिंग पूल भी फिर से चालू होगा


Kanpur Model School: उत्तर प्रदेश के कानपुर में चुन्नीगंज स्थित जर्जर भवन वाले नगर निगम इंटर कॉलेज को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में शामिल कर लिया गया है। इस स्कूल को मॉडल बनाया जाएगा। इस कॉलेज का कायाकल्प 80 लाख रुपये से किया जाएगा। आपको बता दें कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट से कॉलेज में स्मार्ट क्लास रूम की सुविधा पहले ही दी जा चुकी है। साल 1952 में विद्यालय का निर्माण किया गया था। मरम्मत न होने की वजह से यह विद्यालय काफी जर्जर हालत में पहुंच गया। इस विद्यालय को कानपुर स्मार्ट सिटी ने गोद ले लिया है, जिसके तहत विद्यालय में विकास कार्य कराए जा रहे हैं। कानपुर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अंतर्गत इसे गोद लिया गया है।

Kanpur Model School

नगर निगम इंटर कॉलेज अब बनेगा मॉडल

मंडलायुक्त और कानपुर स्मार्ट सिटी के अध्यक्ष डॉ. राजशेखर ने नगर आयुक्त एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी के साथ विद्यालय का दौरा किया। स्कूल में नर्सरी से कक्षा 12 तक की कक्षाएं संचालित होती हैं। यहां 200 छात्राएं पढ़ाई कर रही हैं। यहां 480 बच्चों का दाखिला होना चाहिए था।

End of Feed