Kanpur Metro Go Smart Card: कानपुर मेट्रो के गो कार्ड से करेंगे सफर तो मिलेगा डिस्काउंट, जानिए कब हो रहा है लॉन्च

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 17, 2023, 09:02 PM IST

Kanpur Metro Go Smart Card: उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन (यूपीएमआरसी) का गो-स्मार्ट कार्ड जल्द ही लॉन्च होने वाला है। इसके लॉन्च होने से न सिर्फ मेट्रो टिकट लेने के लिए काउंटर में लाइन लगाने से छुटकारा मिलेगा, बल्कि टिकट शुल्क में भी 10 फीसदी डिस्काउंट मिलेगा। कार्ड कानपुर, लखनऊ के साथ ही आगरा मेट्रो में इस्तेमाल किया जा सकेगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • कानपुर मेट्रो का गो- स्मार्ट कार्ड तैयार
  • कार्ड को दो से तीन दिन में लांच करने की तैयारी
  • टिकट के लिए लाइन में लगने से मिलेगा छुटकारा, 10 फीसदी छूट भी


Kanpur Metro Go Smart Card: कानपुर मेट्रो में सफर करने वालों के लिए गुड न्यूज है। कानपुर मेट्रो के गो-कार्ड का ट्रायल पूरा हो गया है। कार्ड को दो से तीन दिन में लांच करने की तैयारी है। मेट्रो स्टेशन के कर्मचारियों को भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। गो-स्मार्ट कार्ड के लॉन्च होने के बाद मेट्रो टिकट लेने के लिए यात्रियों को काउंटर पर लाइन नहीं लगानी पड़ेगी। इसके साथ ही इस कार्ड से यात्रा करने पर किराये में 10 प्रतिशत की छूट भी मिलेगी। छह महीने बाद इस कार्ड से कानपुर, लखनऊ के साथ ही आगरा की मेट्रो में भी सफर किया जा सकेगा।

Kanpur Metro News

कानपुर मेट्रो का गो- स्मार्ट कार्ड तैयार, जल्द होगा लॉन्च

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने यात्रियों की सहूलियत के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) और ऑटोमैटिक टिकट कलेक्शन गेट कर्मियों के माध्यम से गो-गार्ड तैयार कराया है। एटीएम कार्ड की तरह दिखने वाले इस कार्ड के लिए बैंकों समेत अन्य संबंधित विभाग से एनओसी मिल गई है।

End of Feed