कानपुरवासियों के लिए अच्छी खबर, 19 फरवरी से शुरू होगी ग्रीन पार्क विजिटर गैलरी, अप्रैल तक पूरा होगा गावस्कर का सपना

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 19, 2023, 06:41 PM IST

Kanpur Green Park Visitor Gallery: कानपुर स्थित ग्रीन पार्क स्टेडियम में बनाई जा रही विजिटर गैलरी को अगले माह यानि 19 फरवरी से जनता के लिए खोल दिया जाएगा। खेल विभाग और यूपीसीए के सहयोग से स्मार्ट सिटी के तहत काम लगभग पूरा हो चुका है। ग्रीन पार्क में आधुनिक जिम का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। शहर को स्पोर्ट्स हब बनाने के कार्यों को लेकर कमिश्नर डॉक्टर राजशेखर ने मुआयना किया।

KEY HIGHLIGHTS
  • कानपुर की ग्रीन पार्क विजिटर गैलरी अगले महीने से खुलेगी
  • 19 फरवरी से विजिटर गैलरी में देखिए ग्रीन पार्क की विजिटर गैलरी
  • टेबल टेनिस हॉल के रेनोवेशन का काम लगभग पूरा

Green Park Visitor Gallery: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में ग्रीन पार्क स्टेडियम में तैयार की गई विजिटर गैलरी को अगले महीने 19 फरवरी से जनता के लिए खोल दिया जाएगा। विजिटर गैलरी को क्रिकेट म्यूजियम, कैफेटेरिया, आडियो-वीडियो रूम सहित अन्य सुविधाओं से लैस किया गया है। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) और खेल विभाग के सहयोग से स्मार्ट सिटी के तहत पहले चरण का काम पूरा हो गया है। दूसरे चरण का काम पूरा होते ही इसका उद्घाटन कर दिया जाएगा। साथ ही प्रवेश शुल्क, यूजर चार्जेस पर चर्चा करने और अंतिम रूप देने के साथ ही दैनिक सुविधाओं के बेहतर प्रबंधन के लिए एक समिति का भी गठन किया गया है। शहर को स्पोर्ट्स हब बनाने के कार्यों को लेकर कमिश्नर डॉक्टर राजशेखर ने मुआयना किया। उन्होंने जल्द कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

Kanpur Green Park

ग्रीन पार्क विजिटर गैलरी 19 फरवरी से शुरू होगी

कमिश्नर डॉक्टर राजशेखर ने बताया कि डायरेक्टर पवेलियन के द्वितीय तल पर ग्रीन पार्क विजिटर गैलरी के दूसरे चरण का सिविल कार्य भी पूरा हो चुका है। जल्द ही इसे शुरू किया जाएगा।

End of Feed