Kanpur: कानपुर में लेखपाल के बच्चों के किडनैप मामले में नया मोड़, पुलिस का दावा-किडनैपिंग नहीं लूट के इरादे से आए थे बदमाश

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 28, 2022, 04:34 PM IST

Kanpur Kidnapping Case: कानपुर के बिधनू में बच्चों को अगवा करने के मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस का कहना है कि बच्चों का अपहरण करने नहीं लूट के इरादे से युवक घर में घुसे थे। शोर मचाने पर बदमाश फरार हो गए। दो दिन बाद भी आरोपियों का सुराग नहीं लगा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • कानपुर के बिधनू में बच्चों को उठाने का प्रयास करने वालों का सुराग नहीं
  • पुलिस बोली-अपहरण नहीं लूट के इरादे से घुसे थे बदमाश
  • सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, जांच में जुटी पुलिस

Kanpur Kidnapping Case: कानपुर जिले के बिधनू के कठोंगर नई बस्ती में लेखपाल के मासूम बच्चों के अपहरण की कोशिश करने वाले चार युवकों का घटना के दो दिन बीतने के बाद भी कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस इस मामले में अब लूट की कोशिश या आपसी रंजिश का मामला मान कर छानबीन में जुटी है। एसीपी दिनेश शुक्ला के अनुसार, घटना के बाद युवकों की इलाके में पहचान कराई। हालांकि लोगों ने क्षेत्रीय होने से इनकार कर दिया है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवक कहीं बाहर के हैं। सभी आरोपियों की तलाश में तीन टीमें लगी हैं।

kanpur bidnu

कानपुर में घर में घुसे बदमाश

एसीपी ने बताया कि लेखपाल की पत्नी से बात की गई, लेकिन इसमें अपहरण की कोशिश जैसी कुछ बात सामने नहीं आई है। सीसीटीवी फुटेज में भी ऐसा नहीं दिखाई दे रहा है। मामला लूट के प्रयास या व्यक्तिगत रंजिश का हो सकता है।

End of Feed