Kanpur: जमीन विवाद में चाचा को कुल्हाड़ी से काटा, कुएं में फेंका शव, खून की छींटों से खुला राज

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 2, 2022, 05:33 PM IST

Murder News: फतेहपुर के मलवां इलाके के रावतपुर गांव के मोहनी का पुरवा मजरे में जमीन विवाद में भतीजे ने चाचा को कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने शव को घर के पीछे दो सौ मीटर दूर कुएं में डाल दिया। पुलिस ने शव बरामद कर लिया है और भतीजे को अरेस्ट कर लिया है। उसने पूछताछ में हत्या करने की बात कबूल कर ली है।

KEY HIGHLIGHTS
  • फतेहपुर के मालवां में भतीजे ने चाचा को कुल्हाड़ी से काटा
  • हत्या के बाद शव कुएं में फेंका, खून की छींटों से खुला राज
  • आरोपी भतीजा बोला-चाचा की हत्या का कोई अफसोस नहीं

Murder News: उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां मलवां इलाके में डेढ़ बीघा जमीन बेचने के विरोध में हुए विवाद में एक भतीजे ने चाचा को कुल्हाड़ी से काट डाला। हत्या के बाद आरोपी ने चाचा के शव को ठिकाने लगाने के लिए उसे घर के करीब कुएं में फेंक दिया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और जांच शुरू की। खून की छींटों के सहारे पुलिस कुएं तक पहुंची। इसके बाद कुएं से शव बरामद किया। पुलिस ने आरोपी भतीजे को पकड़ लिया है। पुलिस ने जब पूछताछ की तो भतीजे ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ने कहा कि, चाचा की हत्या पर कोई अफसोस नहीं है। चाचा नशेबाजी में पुश्तैनी जमीन बेचता जा रहा था।

fatehpur police (1)

मालवां में भतीजे ने चाचा को कुल्हाड़ी से काटकर कर दी हत्या

जानकारी के अनुसार, मलवां थाना इलाके में रावतपुर गांव के मोहनी का पुरवा मजरे में संपत्ति के विवाद में भतीजे ने 55 साल के चाचा को कुल्हाड़ी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद शव को घर के पीछे दो सौ मीटर दूर कुएं में डाल दिया।

End of Feed