Kanpur Jungle Safari: अब कानपुर में भी दुधवा जैसा जंगल सफारी का आनंद, सुनाई देगी शेर की दहाड़, और भी बहुत कुछ...

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 15, 2023, 09:17 PM IST

Kanpur Jungle Safari: उत्तर प्रदेश के कानपुर में भी अब दुधवा जैसा जंगल सफारी का आनंद लिया जा सकेगा। कानपुर में चिड़ियाघर स्थित जंगल सफारी को फिर खोल दिया गया है। जंगल सफारी के अंदर बने वाच टॉवर और झील के ऊपर बने लकड़ी के पुल से पक्षियों और घड़ियालों को देखा जा सकता है। जंगल सफारी में प्राकृतिक नजारा देखने के लिए सिर्फ 100 रुपये खर्च करने होंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • कानपुर में खुल गया जंगल सफारी, यहां भी दिखेगा दुधवा जैसा नजारा
  • जंगल सफारी में प्राकृतिक नजारा देखने के लिए लेना होगा 100 रुपये का टिकट
  • एक बार में सिर्फ दस लोगों को मिलेगी एंट्री

Kanpur Jungle Safari: यूपी के लखीमपुर जिले में स्थित दुधवा नेशनल पार्क जैसे जंगल सफारी का रोमांच अब कानपुर में दर्शकों को मिलेगा। कानपुर में जंगल सफारी दर्शकों के लिए खोल दिया गया है। जंगल सफारी का टिकट 100 रुपये तय किया गया है। यहां पर शेर की दहाड़, हिरण भागते हुए दिखाई देंगे। इसके अलावा मगरमच्छ व कई देसी-विदेशी पशु, पक्षी और जानवर आपको देखने को मिल जाएंगे। जो लोग कम बजट में टूर करना चाहते हैं, उनके लिए यह जगह एकदम शानदार है। कानपुर के चिड़ियाघर में जहां तक आपकी नजर जाएगी, वहीं तक हरियाली ही हरियाली दिखाई देगी।

Kanpur Jungle Safari.

कानपुर में खुल गया जंगल सफारी

झील और नदी यहां की सुंदरता में चार चांद लगा रहे हैं। कानपुर जंगल सफारी में तीन वॉच टॉवर बनाए गए हैं। इन टावरों से खड़े होकर सफारी का नजारा देखा जा सकता है। चिड़ियाघर के निदेशक केके सिंह के अनुसार, यहां आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा का विशेष ख्याल रखा जा रहा है।

End of Feed