UP Chess Sports Association: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए एक जनपद एक खेल अभियान के अलावा स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी और स्टेडियम बनाने की दिशा में काम कर रही है। इसी क्रम में 2023 में प्रदेश में एक अंतरराष्ट्रीय ग्रेंड मास्टर शतरंज प्रतियोगिता, एक राष्ट्रीय चेम्पियनशिप एवं छह अंतर राष्ट्रीय रेटिंग प्राप्त प्रतियोगिता का अयोजन किया जाएगा। ऑल इंडिया चेस फेडरेशन के प्रेसिडेंट डॉ संजय कपूर ने यूपी चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा में कहा कि हर जनपद में प्रत्येक तीन माह में एक अंतरस्कूल शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाए।
बता दें कि उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान और यूपी चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा कानपुर में आयोजित की गई। इस दौरान सभा में 51 जिलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। इस दौरान देश में आयोजित चेस ओलम्पियाड के सफल आयोजन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों की ओर से मिले सहयोग को लेकर धन्यवाद दिया गया।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश से पहली पहली बार वर्ल्ड कैडेट चेस चैंपियनशिप का गोल्ड मेडल जीतने वाली गाजियाबाद की शुभि गुप्ता को इस दौरान सम्मानित किया गया। ऑल इंडिया चेस फेडरेशन के ओर से शुभि गुप्ता को प्रेसिडेंट डॉ संजय कपूर ने 25 हजार की पुरस्कार राशि भी भेंट की।
बरेली चेस एशोसिएशन के अध्यक्ष एवं सचिव के द्वारा बरेली जनपद में लगभग 3000 बच्चों को निःशुल्क शतरंज प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। साथ ही साथ इस वार्षिक आम सभा मे यह तय किया गया कि चेस को आईपीएल की तर्ज पर कराया जाएगा।
