Kanpur Integrated Smart Hub: उत्तर प्रदेश के कानपुर के चुन्नीगंज में केवल कन्वेंशन सेंटर ही नहीं बल्कि इंटीग्रेटेड स्मार्ट हब भी विकसित किया जाएगा। स्मार्ट रोड के साथ बस अड्डे का आधुनिकीकरण भी होगा। मेट्रो के माध्यम से सेंट्रल स्टेशन समेत विभिन्न क्षेत्रों से आवागमन सुगम होगा। कमिश्नर डॉ. राजशेखर ने निरीक्षण कर कन्वेंशन सेंटर का निर्माण अगस्त तक पूरा करने के लिए कहा है। ताकि, 15 अगस्त को बहुप्रतिष्ठित योजना लोगों को सौंपी जा सके। हालांकि इस कंवेंशन सेंटर को अनुबंध के मुताबिक, दिसंबर 2023 तक बनाया जाना है।
80 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा कन्वेंशन सेंटर
कमिश्नर डॉ. राजशेखर ने स्मार्ट रोड के लिए केस्को के अधिशासी अभियंता अरुण कुमार को पोल शिफ्ट कराने के निर्देश दिए। आपको बता दें कि कानपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड (केएससीएल) 80 करोड़ से चुन्नीगंज में आधुनिक कन्वेंशन सेंटर का निर्माण करा रहा है।
