Holi Special Trains: सात और आठ मार्च को देशभर रंगों का पर्व होली धूमधाम से बनाने की तैयारी चल रही हैं। इस समय रेलवे और यूपी परिवहन निगम यात्रियों को घर पहुंचाने के काम में जोर-शोर से जुटा है। होली के बाद काम पर लौटने वाले लोगों के लिए भी रेलवे ने तैयारी कर रखी है। होली मनाकर काम पर लौटने वाले कामगारों और नौकरीपेशा के लिए रेलवे ने मुंबई और सूरत के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया है। रेलवे ने इसका शेड्यूल जारी भी कर दिया है। इन दोनों ट्रेनों की हर क्लास में सीटें खाली हैं।
रेल यात्रियों के लिए चलेंगी दो स्पेशल ट्रेन
रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 09117 सूरत-सूबेदार साप्ताहिक विशेष गाड़ी सूरत से शुक्रवार 10 मार्च से 30 जून तक संचालित की जाएगी। गाड़ी संख्या 09118 सूबेदारगंग- सूरत स्पेशल ट्रेन हर शनिवार को 11 मार्च से 1 जुलाई तक चलेगी।
