Kanpur: सोलर एनर्जी से जगमगाएगा कानपुर का सेंट्रल रेलवे स्टेशन, लाखों रुपये का बिजली का खर्चा होगा कम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 8, 2023, 02:41 PM IST

Kanpur Solar Energy Plant: कानपुर के सेंट्रल स्टेशन पर सोलर एनर्जी प्लांट की क्षमता और बढ़ाई जाएगी। रेलवे 200 मेगावाट का सोलर प्लांट कानपुर में लगाने की तैयारी कर रहा है। यह प्लांट नार्थ ग्रिड से कनेक्ट किया जाएगा। मेगा सोलर पावर प्लांट लगने के बाद सालाना लाखों रुपये का बिजली का खर्चा भी कम कर सकेंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • कानपुर में लगेगा 200 मेगावाट का सोलर प्लांट
  • सेंट्रल स्टेशन पर सोलर एनर्जी प्लांट की बढ़ेगी क्षमता
  • सोलर पावर प्लांट लगने से रेलवे को होगा फायदा


Kanpur Solar Energy Plant: उत्तर प्रदेश का कानपुर सेंट्रल स्टेशन जल्द ही सोलर एनर्जी से जगमगाएगा। कुछ ही महीनों में कानपुर में अपनी खाली पड़ी जमीनों पर रेलवे 200 मेगावाट का सोलर प्लांट लगाएगा। अधिकारियों का कहना है कि एनसीआर रीजन में 500 मेगावाट क्षमता के अल्ट्रा मेगा सोलर पावर प्लांट लगाने को बजट में शामिल किया गया है। 200 मेगावाट का सोलर प्लांट कानपुर में लगाने की तैयारी की जा रही है। यह प्लांट नार्थ ग्रिड से कनेक्ट होगा। इससे रेलवे में इस्तेमाल के अलावा बची बिजली ग्रिड को दी जा सकेगी।

Kanpur Central Railway Station

कानपुर के सेंट्रल स्टेशन पर लगेगा 200 मेगावाट का सोलर प्लांट

प्रयागराज डिवीजन के पीआरओ अमित सिंह के अनुसार, मौजूदा समय में कानपुर में सिर्फ सेंट्रल स्टेशन की बिल्डिंग में बिजली उत्पादन के लिए दो सोलर एनर्जी प्लांट लगे हुए है। इसमें एक सोलर प्लांट 305 किलोवॉट, जबकि दूसरा सोलर प्लांट 100 किलो वाट का लगा है।

End of Feed