Kanpur Metro: कानपुर के लोगों के लिए जरूरी खबर, होली के दिन बंद रहेगी मेट्रो, जानिए क्या रहेगा शेड्यूल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 7, 2023, 01:17 PM IST

Kanpur Metro: कानपुर मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। कानपुर में होली के दिन सुबह से मेट्रो का संचालन बंद रहेगा। हालांकि दोपहर ढाई बजे के बाद मेट्रो का संचालन किया जाएगा। आठ मार्च को रात 10 बजे तक मेट्रो का संचालन होगा। ऐसे में यात्रियों को राहत मिलेगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • कानपुर में होली पर बंद रहेगी मेट्रो
  • आठ मार्च को दोपहर ढाई बजे के बाद कर सकेंगे मेट्रो में यात्रा
  • आठ मार्च को रात 10 बजे तक होगा मेट्रो का संचालन


Kanpur Metro: देशभर में रंगों का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। रंगों के पर्व होली पर देश की राजधानी दिल्ली ही नहीं, कानपुर में भी मेट्रो का संचालन बंद रहेगा। यूपी मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने भी होली के दिन मेट्रो के चलने की टाइमिंग को लेकर दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। होली के मौके पर कानपुर मेट्रो का संचालन सुबह से लेकर साढ़े 8 घंटे तक बंद रहेगा। कानपुर मेट्रो की शुरुआत के बाद यह दूसरी होली है, जब कानपुर मेट्रो का संचालन बंद रहेगा। आठ मार्च को रंगोत्सव के मौके पर कानपुर मेट्रो के प्राथमिक सेक्शन (आईआईटी से मोतीझील) पर मेट्रो सेवाएं सुबह 6 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक बंद रखने का फैसला लिया गया है।

KANPUR METRO

कानपुर में होली पर सुबह नहीं चलेगी मेट्रो (प्रतीकात्मक तस्वीर)

जानकारी के अनुसार, कानपुर मेट्रो का संचालन दोपहर 2.30 बजे के बाद शुरू होगा। दोपहर 2.30 बजे के बाद से रात 10 बजे तक कानपुर मेट्रो में यात्री सफर कर सकेंगे। इसके अगले दिन से मेट्रो सेवाएं पहले की तरह सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक चलने लगेंगी।

End of Feed