Kanpur IIT: आईआईटी ने बनाया ऐसा हैंड वॉश कम पानी में भी साफ करेगा हाथ, स्मार्ट सोल बताएगा पैर का हाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 16, 2023, 06:04 PM IST

Kanpur Hand Wash: कानपुर में आईआईटी की स्टार्टअप कंपनी ई-स्पिन टेक्नोलॉजी ने हैंड वॉश और वाइप्स तैयार किए हैं। हैंडवॉश में 40 प्रतिशत कम पानी की आवश्यकता होती है। इसके इस्तेमाल से हाथ भी रुखे नहीं होते हैं। कंपनी स्वासा मास्क और एयर प्यूरीफायर भी बना चुकी है। वहीं, मुंबई से आई डॉ. वैश्वल ने स्मार्ट सोल को तैयार किया है। जो डॉक्टर, स्पोटर्स कोच या फिजियोथेरेपिस्ट को संबंधित व्यक्ति के पैर के बारे में पूरी जानकारी देगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • कानपुर में आईआईटी की स्टार्टअप कंपनी ई-स्पिन टेक्नोलॉजी ने बनाए हैंड वॉश और वाइप्स
  • हैंडवॉश में 40 फीसदी कम पानी की होती है जरूरत
  • स्वासा मास्क और एयर प्यूरीफायर भी बना चुकी है कंपनी


Kanpur Hand Wash: कानपुर में आईआईटी की स्टार्टअप कंपनी ई-स्पिन टेक्नोलॉजी ने नैनोटेक्नोलॉजी की मदद से हैंड वॉश और वाइप्स बनाए हैं। संस्थापक डॉ. संदीप पाटिल ने कहा कि इस हैंडवॉश में 40 फीसदी कम पानी की आवश्यकता होती है। साथ ही हाथ भी रुखे नहीं होते। तीन से चार घंटे तक हाथ पर कोई कीटाणु भी नहीं बैठ सकता है। वाइप्स से हाथ से लेकर जमीन, फर्नीचर, कंप्यूटर तक साफ किया जा सकता है। कंपनी स्वासा मास्क, एयर प्यूरीफायर भी बना चुकी है। ई-समिट के दूसरे दिन स्टार्टअप एक्सपो में हैंडवॉश का प्रदर्शन किया गया।

Kanpur IIT

स्टार्टअप कंपनी ई-स्पिन टेक्नोलॉजी ने हैंड वॉश और वाइप्स बनाए (फाइल फोटो)

एक्सपो में इनोवेटिव आइडिया के साथ आई कंपनियों ने हर सेक्टर में स्टार्टअप का प्रस्तुतीकरण किया। संस्थान के स्टार्टअप लिखोट्रॉनिक्स ने ऐसा पेन तैयार किया है जिसकी मदद से 12वीं तक के छात्र इलेक्ट्रानिक्स की पढ़ाई कर सकेंगे। बहुत आसानी से साधारण कागज पर छात्र अपना सर्किट तैयार कर सकेंगे। एक किट में मैग्नेटिक शीट, दो पेन, कंपोनेंट कनेक्टर्स, मॉड्यूल बुक, कैपेसिटर, बैट्री समेत कई उपकरण प्रस्तुत किए गए।

End of Feed