Kanpur Couple Suicide: बर्थ डे पार्टी में जाने को लेकर कानपुर में दंपति में हुआ विवाद, दोनों ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 26, 2023, 07:19 PM IST

Kanpur Couple Suicide: कानपुर जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जन्मदिन की पार्टी में जाने को लेकर दंपति के बीच विवाद हो गया। विवाद के बाद पत्नी ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। जिसके बाद पति ने भी जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • कानपुर में झगड़े के बाद दंपति ने की आत्महत्या
  • दंपति की भी मौत के बाद अनाथ हुए तीन बच्चे
  • जन्मदिन की पार्टी में जाने को लेकर हुआ था दंपति के बीच विवाद


Kanpur Couple Suicide: उत्तर प्रदेश के कानपुर में दंपति के विवाद में दिल दहला देने वाली एक घटना हुई है। पत्नी के जन्मदिन पार्टी में जाने पर हुए विवाद में एक परिवार उजड़ गया। तीन बच्चे अनाथ हो गए। दरअसल, महिला ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी, वहीं पति ने भी खुदकुशी कर ली। हालांकि बताया यह जा रहा है कि पति की जान पत्नी को बचाने के चक्कर गई है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Kanpur Death

कानपुर में बर्थ डे पार्टी में जाने को लेकर दंपति में हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, कानपुर के चौबेपुर थाना इलाके के मालाव गांव में हुई। पूरा मामला पत्नी के जन्मदिन में जाने से जुड़ा हुआ है। मामूली बात को लेकर पति-पत्नी का मंधना स्टेशन पर ही विवाद हुआ। इसके बाद महिला ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। इसके बाद पति ने भी जान दे दी।

End of Feed