Kanpur Holika Dahan: कानपुर में ढाई हजार से ज्यादा स्थानों पर जलेंगी होलिकाएं, सड़कों पर किया जाएगा ये काम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 25, 2023, 06:34 PM IST

Kanpur Holika Dahan: आठ मार्च को होली है। ऐसे में सात मार्च को होलिका दहन होगा। होलिका दहन को लेकर कानपुर नगर आयुक्त ने शहर के लोगों से अपील है। उन्होंने कहा कि है कि सड़कों पर मिट्टी और ईंट की परत बिछाकर होलिकाएं रखें। मुख्य अभियंता, जोनल अभियंताओं को मिट्टी और ईंटें डलवाने का निर्देश दिया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • होलिका दहन को लेकर कानपुर नगर आयुक्त ने की अपील
  • सड़कों पर मिट्टी और ईंट की परत बिछाकर रखें होलिकाएं
  • मुख्य अभियंता, जोनल अभियंताओं को मिट्टी और ईंटें डलवाने के निर्देश

Kanpur Holika Dahan: उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में होली पर ढाई हजार से ज्यादा स्थानों में होलिकाएं जलाई जाएंगी। इसको लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। कानपुर में सड़कों पर मिट्टी, ईंटें बिछाकर होलिकाएं रखी जाएंगी। कानपुर के नगर आयुक्त ने शहर के लोगों से अपील की है कि संभव हो तो कच्ची जगह पर होलिकाएं जलाई जाएं। इसके अलावा उन्होंने जोनल अभियंताओं को निर्देश दिए हैं, जिन सड़कों, चौराहों पर होलिकाएं रखी जाती हैं, वहां वो मिट्टी, ईंट डाल दें, ताकि सड़कों को टूटने से बचाया जा सके।

Kanpur Holika Dahan

कानपुर में होलिका दहन को लेकर तैयारियां जोरों पर

उन्होंने कहा कि जिन जगहों पर तारकोल-गिट्टी से बनी सड़कों पर होलिकाएं रखी जाती हैं, वहां होलिकाएं जलने पर सड़कें टूट जाती हैं। इसके तहत नगर आयुक्त ने शहर के लोगों से अपील की है कि होलिकाएं रखने से पहले वहां ईंटें बिछाएं।

End of Feed