बुंदेलखंड में जल जीवन मिशन की क्या है हकीकत? मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने किया औचक निरीक्षण; मिले ऐसे परिणाम

जल जीवन मिशन परियोजनाओं के जरिए हर घर जल पहुंचाने की योजना कितनी कारगर साबित हो रही है, इसकी जमीनी हकीकत जानने के लिए जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कई गांवों का दौरा किया। जालौन के स्थलीय निरीक्षण में उन्हें संतोषजनक परिणाम मिले।

जालौन : जल जीवन मिशन परियोजनाओं की जमीनी हकीकत जानने के लिए तीन दिन से बुंदेलखंड के अलग-अलग गांवों और दलित बस्तियों में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की अगुवाई में दौरा कर रही टीम शुक्रवार को जालौन पहुंची। जालौन में जलशक्ति मंत्री और प्रमुख सचिव नमामि गंगे अनुराग श्रीवास्तव ने अलग-अलग गांवों और मजरों में पहुंच सीधे लोगों से संवाद किया और ग्रामीण इलाकों में जलापूर्ति की जानकारी ली। इस दौरान जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि ललितपुर, झांसी और जालौन में ज्यादातर गांवों में नल से जल की सप्लाई हो रही है। इन तीनों जिलों में औचक निरीक्षण के दौरान अच्छे परिणाम देखने को मिले हैं। जल्द ही बुंदेलखंड के अन्य जिलों चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर और महोबा में जल जीवन मिशन परियोजनाओं का औचक निरीक्षण किया जाएगा। इसके बाद सोनभद्र और मिर्जापुर में स्थलीय निरीक्षण होगा।

Swatantradev Singh inspected Jal Jeevan Mission projects

जल जीवन मिशन परियोजना का निरीक्षण करते जल मंत्री स्वतंत्र देव सिंह

बुंदेलखंड में अब पानी की नहीं है कोई किल्लत

तीन दिवसीय स्थलीय निरीक्षण खत्म करने के बाद जलशक्ति मंत्री ने कहा कि बुंदेलखंड में पहले पानी एक बड़ी समस्या थी। ट्रेनों से पानी आता था। मगर अब हर घर तक नल से जल पहुंच रहा है। जलशक्ति मंत्री ने कहा कि तीन दिन के दौरे में झांसी के कुछ ऊंचाई पर स्थित इलाकों में लो प्रेशर सप्लाई की समस्या सामने आई है। इस समस्या को दूर करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो भी समस्याएं मिली हैं। उसे एक हफ्ते में दुरुस्त कर लिया जाए। जल्द ही इसकी समीक्षा की जाएगी।

End of Feed