Smart Card: कानपुर के यात्रियों के लिए अच्छी खबर, ई-बस में सफर करने वालों का बनेगा स्मार्ट कार्ड

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 22, 2023, 01:01 PM IST

Kanpur E Bus: कानपुर में ई-बसों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए गुड न्यूज है। ई-बस प्रबंधन कानपुर में यात्रियों को स्मार्ट प्रीपेड कार्ड जारी करेगा। इसके बाद यात्री सफर के दौरान कैशलेस टिकट का भुगतान कर सकेंगे। इस सुविधा के शुरू होने पर यात्रियों के पास छुट्टे रुपयों का झंझट खत्म हो जाएगा। यह सुविधा अगले महीने शुरू हो जाएगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • ई-बसों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए बनाए जाएंगे स्मार्ट कार्ड
  • कानपुर में ई-बस का बनेगा स्मार्ट कार्ड
  • अब ई-बस में सफर के दौरान छुट्टे पैसों का झंझट होगा खत्म


Kanpur E Bus: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में इलेक्ट्रिक बसों से यात्रा करने वालों के लिए अच्छी खबर है। ई-बस प्रबंधन फरवरी से स्मार्ट कार्ड की सुविधा देने जा रहा है। इसके तहत यात्रियों को स्मार्ट प्रीपेड कार्ड जारी किए जाएंगे। एक बार कूपन लेकर यात्री अपना कार्ड रीचार्ज कर सकेंगे। इसके बाद यात्री बस में सफर के दौरान कैशलेस टिकट का भुगतान कर सकेंगे। ई-बस के कंडक्टर पर कार्ड को टच कराकर गेटवे से किराया वसूलने वाली मशीन होगी। इस सुविधा के शुरू होने पर यात्रियों के पास छुट्टे रुपयों का झंझट खत्म हो जाएगा।

kanpur e bus

कानपुर में ई-बसों में सफर करने वाले यात्रियों का बनेगा स्मार्ट कार्ड (फाइल फोटो)

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के साथ ईलेक्ट्रिक बस सेवा प्रबंधन ने करार कर लिया है। इस कार्ड को इस तरह से तैयार कराया जा रहा है कि न सिर्फ इलेक्ट्रिक बसों का टिकट बल्कि मेट्रो का टिकट भी खरीदा जा सके। यात्रियों के पास अक्सर किराया भुगतान करने के लिए छुट्टे पैसे नहीं होते हैं।

End of Feed