Indian Railway: रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर, 22 जनवरी से चलेगी गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन, बदले रूट से चलेगी यह ट्रेन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 20, 2023, 02:44 PM IST

Indian Railway: यूपी से मुंबई जाने वाले यात्रियों की वेटिंग को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन की ओर से स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। 22 जनवरी को गोरखपुर से मुंबई वाया कानपुर सेंट्रल स्पेशल होते हुए विशेष ट्रेन चलाई जाएगी। ट्रेन में अभी स्लीपर क्लास में सीटें खाली हैं। ट्रेन में स्लीपर के 22 कोच लगाए जाएंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • यूपी से मुंबई जाने वाले रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर
  • 22 जनवरी को रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेन
  • विशेष ट्रेन में अभी स्लीपर क्लास में सीटें खाली, लगेंगे कुल 24 कोच

Indian Railway: उत्तर प्रदेश से मुंबई जाने वाले रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने सुविधा हेतु 05301 गोरखपुर-बान्द्रा टर्मिनस विशेष गाड़ी का संचलन करने का फैसला लिया है। यह विशेष ट्रेन 22 जनवरी, 2023 को गोरखपुर से बान्द्रा टर्मिनस तक इकहरी यात्रा के लिए चलाई जाएगी। विशेष ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को कोविड से बचाव के नियमों का पालन करना पड़ेगा। यह जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने दी है।

Indian Railways

22 जनवरी को रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेन

रेलवे के अनुसार, विशेष गाड़ी 05301 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस 22 जनवरी, 2023 को इकहरी यात्रा के लिए गोरखपुर से सुबह 08.30 बजे प्रस्थान करेगी। यहां से होते हुए यह ट्रेन खलीलाबाद 09.10 बजे पहुंचेगी। जबकि बस्ती 09.39 बजे पहुंचेगी।

End of Feed