Kanpur E-Bus: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में ई- बसों से सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। कानपुर शहर में चल रहीं सीएनजी बसों को जल्द ही ग्रामीण रूट पर डायवर्ट किया जाएगा। इसके बाद इनकी नीलामी की जाएगी। सीएनजी बसों की जगह पूरी तरह से ई-बसें ले लेंगी। कानपुर शहर में अभी 100 ई-बसों का संचालन किया जा रहा है। जल्द ही 100 अतिरिक्त ई-बसों का बेड़ा भी शामिल होगा। अभी कानपुर शहर में 98 ई- बसें अलग-अलग रूटों पर चल रही हैं। आपको बता दें कि कानपुर नगर में 2010 से 137 सीएनजी बसों का संचालन हो रहा है।
कानपुर में ई-बसों के बेड़े में होगी बढ़ोतरी (फाइल फोटो)
इन बसों में 100 बसें कानपुर नगर के बिल्हौर, ककवन, बिधनू, शिवराजपुर, सरसौल, घाटमपुर, कानपुर देहात के मूसानगर, डेरापुर, पुखरायां, रसूलाबाद और झींझक रूट पर चलती हैं। इनमें प्रतिदिन करीब 25 बसें कानपुर नगर के शहरी इलाकों में संचालित हो रही हैं।
