Kanpur Gold-Silver Rate Today, 23 Nov 2022: कानपुर में सोना और चमका, चांदी भी हुई महंगी, जानें अपने शहर की कीमतें

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 23, 2022, 06:54 PM IST

Gold, Silver Rate Today in Kanpur : कानपुर में कीम​ती धातुओं के भाव में उतार चढ़ाव का दौर बना हुआ है। बुधवार को कानपुर में सोने के दाम में उछाल दर्ज किया गया। चांदी भी महंगी हुई है। जानकारों का मानना है कि आने वाले समय में सोना और महंगा हो सकता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • सोना और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव
  • कानपुर में सोने के दाम में उछाल दर्ज किया गया
  • चांदी भी हुई महंगी, और बढ़ सकती हैं कीमतें

Kanpur Gold and Silver Rate Today, 23 November 2022: भारतीय सर्राफा बाजार में बुधवार 23 नवंबर को सोने और चांदी की कीमतों में उतार चढ़ाव जारी है। उत्तर प्रदेश में सोने के दाम में गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी लखनऊ में सोना खरीदने वाले ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। सोने की कीमतों में आज गिरावट दर्ज की गई है। लखनऊ में सोने की कीमतों में आज 200 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि राजधानी में चांदी की कीमतों में इजाफा जरूर हुआ है। वहीं, कानपुर में सोने की चमक में और निखार आया है।

kanpur News (2)

कानपुर में सोने और चांदी की कीमतों में इजाफा

मंगलवार को कानपुर में 10 ग्राम सोने का भाव 52,600 रुपये था। लेकिन आज दामों में करीब 100 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। कानपुर में बुधवार को सोना 52,700 रुपये प्रति दस ग्राम रहा। मंगलवार को चांदी 61,600 रुपये प्रति किलो मिल रही थी, लेकिन आज चांदी की कीमतों में तेजी देखी गई है। आज चांदी 62,100 रुपये प्रति किलो मिल रही है।

End of Feed