फतेहपुर में कैमरा बना हत्या की वजह, घर बुलाकर किया दोस्त का मर्डर, 9 दिन तक शव को मौरंग में छिपाकर रखा

फतेहपुर में कैमरे को लेक एक व्यक्ति ने दूसरे व्यक्ति की हत्या कर दी और उसके शव को 9 दिन तक छिपाकर रखा। पुलिस ने मृतक का शव आरोपी के घर में पड़ी मौरंग की ढेर से बरामद किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • कैमरा न लौटाने पर घर बुलाकर की हत्या
  • शव को पन्नी में लपेट कर मौरंग के ढेर में छिपाया
  • आरोपी ने कुबलू किया जुर्म

Fatehpur Murder: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां एक व्यक्ति ने कैमरे न वापस करने के कारण फोटोग्राफर की हत्या कर दी। आरोपी ने 9 दिन पहले शव को फ्रीजर में रख दिया। लेकिन जब वह शव को ठिकाने न लग पाया तो उसे पन्नी में लपेट कर घर में पड़ी मौरंग के ढेर में छिपा दिया। जब पड़ोसियों को बदबू लगने के बाद शक हुआ तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया।

आरोपी के साथ काम करता था मृतक

यह घटना फतेहपुर के सिंधी भट्ठा नहर कॉलोनी के पास की है। जहां से पुलिस ने मृतक का शव मौरंग के ढेर से बरामद किया और हत्या की वारदात का खुलासा किया। मृतक का नाम फैसल रजा है। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी उदय शंकर ने बताया कि आरोपी राजा स्टूडियो चलाता है। जहां फैसल उसके साथ काम करता था। कुछ दिन पहले राजा की बाइक और कैमरे को फैसल लेकर गया था। जिसके बाद उसने बाइक लौटा दी, लेकिन कैमरा वापस नहीं किया। जिसपर दोनों में विवाद हो गया।

End of Feed