Kanpur Holi 2023: होली पर गुलाल बिखेरेगा 'अग्निशमन यंत्र', होलिका दहन के लिए ऑनलाइन बिक रहा गोबर का उपला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 7, 2023, 01:51 PM IST

Kanpur Holi 2023: होली को लेकर कानपुर के बाजारों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। लोग ऑनलाइन भी सामान की खरीदारी कर रहे हैं। ऑनलाइन उपले बिक रहे हैं। वहीं, कानपुर के बाजार में ऐसा अग्निशमन यंत्र बिक रहा है, जो होली पर आग बुझाने की जगह गुलाल बिखेरेगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • होली पर कानपुर के बाजारों में खासा उत्साह
  • कानपुर के बाजार में बिक रहा अग्निशमन यंत्र
  • होली पर आग बुझाने की जगह गुलाल बिखेरेगा अग्निशमन यंत्र


Kanpur Holi 2023: उत्तर प्रदेश में होली को लेकर बाजार सज गए हैं। कानपुर में होली पर 150 करोड़ से ज्यादा के कारोबार का अनुमान है। बाजार में गुझिया, रंग-गुलाल, पिचकारी समेत अन्य चीजों की बंपर मांग है। चिप्स-पापड़, अलग-अलग तरह की नमकीन के अलावा होली के रंग में रंगी टीशर्टों की जमकर खरीदारी की जा रही है। सात सौ टन से अधिक के रंग और गुलाल की बिक्री का अनुमान है। इसके साथ ही 20 करोड़ के मेवा की भी बिक्री हो चुकी है। बाजार में शुगर फ्री नमकीन की भी खासी मांग है। शहर के हटिया-पुराना जनरलगंज से गुलाल और रंग की जमकर सप्लाई हुई है। वहीं, ऑनलाइन भी जमकर खरीदारी की जा रही है।

Kanpur Holi 2023

कानपुर के बाजारों में होली पर खासा उत्साह

इस बार गुलाल आकर्षक पैकिंग में गुलाल आए हैं। पांच करोड़ से ज्यादा का कारोबार हुआ है। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार बढ़ोतरी देखी जा रही है। एक पिचकारी व्यापारी ने बताया कि बहुत अच्छी बिक्री हो रही है। दिल्ली में बनी पिचकारियों की मांग ज्यादा है।

End of Feed