Kanpur: नहाते समय ठेकेदार ने बनाया वीडियो, करता था दरिंदगी; पेड़ से लटकी मिली दो बहनों की लाश

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 29, 2024, 08:33 PM IST

Crime News: उत्तर प्रदेश के कानपुर से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। जहां एक ठेकेदार ने दो लड़कियों की नहाते समय वीडियो बना लिया। जिसका इस्तेमाल कर वो उन दोनों का उत्‍पीड़न करता था। अब दो बहनों की लाश एक पेड़ से लटकी मिली। जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Uttar Pradesh: कानपुर के घाटमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दो किशोरियों के शव पेड़ पर फंदे से लटके मिले हैं। भट्‌ठे पर काम करने वाले मजदूरों की दोनों बेटियां थीं। देर शाम से लापता होने के बाद दोनों के परिजन उनकी तलाश रहे थे। देर रात दोनों का शव भट्‌ठे से कुछ दूरी पर एक खेत में पेड़ से लटके मिले। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

Crime News

सांकेतिक तस्वीर। (साभार: Freepik)

भट्‌ठे में मजदूरी करते थे दोनों के पिता

मूल रूप से हमीरपुर जिले में रहने वाले दो मजदूरों के परिवार घाटमपुर के बरौली के एलआईसी भट्‌ठे में मजदूरी करते थे। बुधवार शाम दोनों परिवार की एक 16 वर्षीय और 14 साल की बेटी लापता हो गईं। परिवार के लोगों ने तलाश शुरू की तो देर रात ईंट भट्ठे से कुछ दूरी पर एक खेत में लगे बेर के पेड़ से दोनों के शव फांसी के फंदे पर लटकते मिले। फोरेंसिक टीम और पुलिस ने मौके पर पहुंची और घंटों जांच पड़ताल करके साक्ष्य जुटाए गए।

End of Feed