सुहागरात बनी खौफ की रात! दूल्हे की चीख सुनकर कमरे में पहुंचे परिजन, अंदर के नजारे ने किया दंग

यूपी के फतेहपुर में सुहागरात पर दुल्हन ने चाकू से दूल्हे के नाजुक अंगो पर वार कर दिया। जिससे वह लहुलूहान हो गया। कमरे से चीख-पुकार सुनकर परिजन अंदर आए और दूल्हे को अस्पताल लेकर गए। बताया जा रहा है कि दुल्हन मंदबुद्धि है। पुलिस इस मामले में दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है।

Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में दूल्हे की शादी के बाद पहली रात खौफ की रात में बदल गई। सुहागरात के समय दूल्हे के साथ ऐसी घटना हुई, जिसने उसे सीधे अस्पताल पहुंचा दिया। दरअसल दुल्हन ने किसी बात पर नाराज होकर दूल्हे के नाजुक अंगो पर चाकू से हमला किया। जिससे वह खून से लथपथ हो गया। चीख-पुकार सुनकर जब परिजन कमरे में पहुंचे, तो बेटे की हालत देख दंग रह गए। आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। दोनों पक्ष दुल्हन को मंदबुद्धि बता रहे हैं। पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है।

Meta AI

Meta AI

4 महीने पहले सामूहिक विवाह में हुई शादी

फतेहपुर के खखरेरू थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले 21 वर्षीय युवक की कौशांबी के एक गांव की युवती से शादी हुई थी। दोनों की शादी 4 महीनें पहले एक सामूहिक विवाह सम्मेलन में हुई थी। जिसके बाद 5 जून को दूल्हा पक्ष बारात लेकर कौशांबी गया था। जहां दुल्हन को विदा कराने के बाद 6 जून को ये लोग घर वापस आ गए थे।

End of Feed