Holi 2023 Bank Holidays: होली पर इन राज्यों में 3 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें कानपुर में बैंकों की छुट्टी कब?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 3, 2023, 06:45 PM IST

Bank Holidays In March 2023: पूरे भारत में अगले आठ दिन में से 6 दिन बैंक की छुट्टी रहेगी। होली के मौके पर अलग-अलग राज्यों और जोन में बैंक सात मार्च से नौ मार्च तक लगातार तीन दिन बंद रहने वाले हैं। इसको लेकर भारतीय रिजर्व बैंक ने मार्च 2023 के लिए बैंक अवकाश की लिस्ट जारी कर दी है। होली के अवाला कई त्योहारों, दूसरे एवं चौथे शनिवार और चार रविवार को मिलाकर इस माह में कुल 12 अवकाश हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • होली पर तीन दिन बंद रहेंगे बैंक
  • अगले आठ दिन में से 6 दिन रहेगी बैंक की छुट्टी
  • आरबीआई ने जारी की बैंक अवकाश की लिस्ट


Holi 2023 Bank Holidays: अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई काम रह रहा है या फिर रुपये का लेन-देन करना है तो उसे तुरंत निपटा लें, क्योंकि आने वाले दिनों में होली और कई अन्य त्योहारों के चलते बैंक बंद रहेंगे। अगले आठ दिनों में से छह दिन बैंक की छुट्टी रहेगी। अलग-अलग राज्यों और जोन में बैंक सात मार्च से 9 मार्च तक लगातार तीन दिन होली की वजह से बंद रहेंगे। ऐसे में आपको कैश की दिक्कत का सामना ना करना पड़े, इसके लिए पहले से ही इंतजाम कर लीजिए। पूरे मार्च माह में बैंकों में कई दिन तक छुट्टी रहेगी। इसको लेकर भारतीय रिजर्व बैंक ने मार्च 2023 के लिए बैंक अवकाश की लिस्ट जारी कर दी है। विभिन्न त्योहारों, दूसरे और चौथे शनिवार और चार रविवार को मिलाकर इस माह में कुल 12 अवकाश हैं। मार्च में होली, उगादी, गुड़ी पड़वा और रामनवमी जैसे बड़े पर्व और त्योहार हैं।

Kanpur bank new

होली पर बंद रहेंगे बैंक (प्रतीकात्मक तस्वीर)

सिर्फ छह मार्च और 10 मार्च को ही खुलेंगे बैंक

गौरतलब है कि राज्य और स्थानीय छुट्टियों के आधार पर बैंक की छुट्टी अलग-अलग होती है। इसके अलावा बैंक हर महीने के पहले और तीसरे शनिवार को खुलते हैं, जबकि दूसरे और चौथे शनिवार को बैंकों का अवकाश होता है। अगले आठ दिनों में यानी पांच मार्च से 12 मार्च तक कुल छह दिन बैंक बंद रहेंगे। पांच मार्च को रविवार के चलते बैंक पूरे भारत में बंद रहेंगे। सात, आठ और नौ मार्च को होली के त्योहार पर बैंकों में अवकाश रहेगा। जबकि 11 मार्च को दूसरे शनिवार की छुट्टी और 12 मार्च को रविवार की छुट्टी रहेगी। बीच में केवल छह मार्च और 10 मार्च को ही बैंक खुलेंगे। ऐसे में बैंक ग्राहक छुट्टियों के आधार पर अपने बैंक से जुड़े कार्य समय से निपटा लें।

ऑनलाइन और नेट बैंकिंग सेवाएं रहेंगी जारी

आरबीआई के बैंकिंग कैलेडर के अनुसार, होलिका दहन के मौके पर कुछ राज्यों में 7 मार्च, 2023 (मंगलवार) को बैंक बंद रहेंगे। इसमें उत्तराखंडा का देहरादून, गुवाहाटी, हैदराबाद, राजस्थान का जयपुर, जम्मू, यूपी का कानपुर और लखनऊ, कोलकाता, मुंबई, नागपुर, पणजी, रांची और श्रीनगर शामिल है। इसके अलावा आठ मार्च को अगरतला, अहमदाबाद, भोपाल, आइजोल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून और गंगटोक समेत कुछ शहरों में होली की वजह से बैंक बंद रहेंगे। 9 मार्च 2022 को होली या ओसंग के दूसरे दिन बिहार में बैंकों की छुट्टी रहेगी। हालांकि ऑनलाइन और नेट बैंकिंग सेवाएं इसी बीच में ग्राहकों को मिलती रहेंगी। व्यक्ति बैंक से तत्काल मदद के मामले में उनका इस्तेमाल कर सकते हैं।

End of Feed