Kanpur News: 22 जनवरी के दिन डिलीवरी की डिमांड, अयोध्‍या उत्‍सव के दिन बच्‍चे को जन्‍म देना चाहती हैं प्रेग्‍नेंट महिलाएं

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 7, 2024, 03:32 PM IST

Kanpur News: कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के अंतर्गत जच्चा बच्चा अस्पताल में कई गर्भवती महिलाएं अस्पताल पहुंच रही हैं और डॉक्टर से अपील कर रही हैं कि उनकी डिलीवरी 22 जनवरी को कराई जाए।

Kanpur News: 22 जनवरी में अयोध्या में भगवान राम लला मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तैयारियां जोरों सोरों से चल रही हैं। देश भर से लोग इस कार्यक्रम में किसी न किसी तरह से अपनी सहभागिता कर रहे हैं। हर जगह खास कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। कानपुर से भी एक अनोखी खबर सामने आई है। यहां गर्भवती महिलाएं जिनकी डिलीवरी जनवरी महीने में होनी है वह डॉक्टर के पास पहुंच रही हैं और उनका कहना है कि उनकी डिलीवरी 22 जनवरी को हो ताकि यह पल उनके और उनके संतानों के लिए जीवन भर यादगार बना रहे। दरअसल, वे चाहती हैं कि, जिस दिन भगवान राम मंदिर विराजमान हों उसी दिन वे अपने बच्‍चे को जन्‍म दें।

​ayodhya ram mandir, pregnant women request, pregnant women demand for delivery, ram mandir pran pratishtha news, ram mandir news, ayodhya news, ayodhya latest news, kanpur news, kanpur news today

प्रेग्‍नेंट महिलाओं की अपील। (सांकेतिक फोटो)

कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के अंतर्गत जच्चा बच्चा अस्पताल में कई गर्भवती महिलाएं अस्पताल पहुंच रही हैं और डॉक्टर से अपील कर रही हैं कि उनकी डिलीवरी 22 जनवरी को कराई जाए। मेडिकल कॉलेज की आचार्य डॉक्टर सीमा द्विवेदी ने बताया जिन गर्भवती महिलाओं की डेट जनवरी महीने में है आसपास की डेट है ऐसी कई महिलाएं अब तक विभाग पहुंची हैं। उनका कहना है कि उनकी डिलीवरी 22 जनवरी को कराई जाए अब तक लगभग 15 महिलाएं उन तक पहुंच चुकी हैं। इसके अलावा शहर के विभिन्न प्राइवेट अस्पतालों में भी इस तरीके की बातें सामने आई हैं। लोग चाहते हैं कि उनकी संताने भी इसी दिन जन्म ले क्योंकि इससे अच्छा मुहूर्त नहीं हो सकता है कि जिस दिन भगवान राम लाल के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है उसी दिन उनके बच्चों का जन्म हो।

End of Feed