Saras से मिल रो पड़ा Arif, सारस ने भी यूं जताया प्यार, Video देख भर आएंगी आंखे

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Apr 11, 2023, 09:21 PM IST

Saras and Arif Friendship: यूपी के अमेठी के रहने वाले मोहम्मद आरिफ मंगलवार को कानपुर चिड़ियाघर पहुंचे, वहां पहुंचकर आरिफ ने सारस से मुलाकात की, जैसे ही आरिफ बाड़े के पास पहंचे तो अपने दोस्त को देखकर सारस की बेचैनी देखने लायक थी।

Saras and Arif Friendship

सारस आरिफ को देख कर इतना उत्साहित हो गया की वो उनसे मिलने के लिए बाड़े में उछलकूद मचाने लगा

Saras and Arif Relationship: पक्षी और इंसान का रिश्ता कितना खास हो सकता है इसकी मिसाल है यूपी के अमेठी के रहने वाले आरिफ और सारस की अनूठी दोस्ती (Saras and Arif Friendship), जी हां इनकी दोस्ती के कई वीडियो वायरल हुए थे और सोशल मीडिया पर खासी चर्चा भी रही थी।

गौर हो कि अमेठी के आरिफ को करीब एक साल पहले एक घायल सारस मिला था उन्होंने उसका इलाज किया और उसे खिलाया-पिलाया यही नहीं उसे अपने परिवार के सदस्य की तरह पाला और दुलार किया, जिसके बाद से सारस को भी आरिफ से दोस्ती हो गई और वह वहीं रहने लगा।

End of Feed