रूस में कानपुर के चंदन गुप्ता अपने घर पहुंचे, पत्नी ने कहा था- पुलिस सेना में भर्ती कराने ले गई, आखिर क्या हुआ था पति के साथ?

Chandan Gupta Released Moscow: रूस के मॉस्को में हिरासत में लिए गए कानपुर के इंजीनियर चंदन गुप्ता को रिहा कर दिया गया है। वे सुरक्षित अपने घर लौट आए हैं।

Kanpur Engineer Chandan Gupta Russia Release: रूस के मॉस्को में हिरासत में लिए गए कानपुर के निवासी और पेशे से इंजीनियर चंदन गुप्ता को रिहा कर दिया गया है। वे सुरक्षित अपने घर लौट आए हैं। उनकी पत्नी स्नेहा गुप्ता ने एक नया वीडियो संदेश जारी कर अपने पति की सुरक्षित रिहाई की पुष्टि की है। स्नेहा ने बताया कि चंदन की नियोक्ता कंपनी द्वारा कानूनी सहायता मुहैया कराए जाने और भारतीय अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद यह रिहाई संभव हो सकी।

रूस में कानपुर के चंदन गुप्ता अपने घर पहुंचे, पत्नी ने कहा था- पुलिस सेना में भर्ती कराने ले गई, आखिर क्या हुआ था पति के साथ?

रूस में कानपुर के चंदन गुप्ता अपने घर पहुंचे, पत्नी ने कहा था- पुलिस सेना में भर्ती कराने ले गई, आखिर क्या हुआ था पति के साथ?

स्नेहा गुप्ता ने बताया कि उनके पति नोएडा स्थित प्रसिद्ध पैकेजिंग कंपनी UFlex Ltd के माध्यम से वर्क वीजा पर मॉस्को में काम करते हैं। संकट के दौरान UFlex Ltd की रूसी शाखा (UFlex Ltd Russia) का प्रशासन विभाग और यूनिट प्रमुख लगातार परिवार के संपर्क में रहे। कंपनी ने चंदन के लिए तुरंत एक स्थानीय वकील की व्यवस्था की, जिसकी मदद से उन्हें पुलिस हिरासत से रिहा कराया गया। स्नेहा ने भाजपा सांसद सीमा द्विवेदी और सर्व वैश्य समाज के सदस्यों को धन्यवाद दिया, जिन्होंने उनके मुद्दे को प्रमुखता से उठाकर अधिकारियों तक पहुंचाया।

End of Feed