Kannauj News: हत्या और लूट के वांछित आरोपियों की पुलिस से मुठभेड़, एक की मौत दूसरा घायल

कन्नौज में हत्या और लूट के दो अपराधियों की पुलिस से मुठभेड़ हुई, जिसमें एक आरोपी ढेर हो गया और दूसरे को गोली लगने से वह घायल हो गया। मुठभेड़ में दो कांस्टेबल भी घायल हुए हैं।

Kannauj News: उत्तर प्रदेश के कन्नौज में आज सुबह पुलिस की दो अपराधियों के साथ मुठभेड़ हुई। जिसमें एक अपराधी की गोली लगने से मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया। दोनों अपराधियों पर लूट और हत्या का आरोप था। मुठभेड़ के दौरान दो पुलिस कांस्टेबल भी घायल हुए हैं। सभी को हॉस्पिटल भेजा गया है। पुलिस को अपराधियो के पास से सोना-चांदी और नकदी बरामद हुई है। इसके अलावा लूट में इस्तेमाल होने वाली बाइक भी पुलिस ने जब्त कर ली है।

police Encounter

दो अपराधियों की पुलिस से मुठभेड़ (सांकेतिक फोटो)

सेल्समैन की हत्या और ज्वैलरी दुकान से लूट

कन्नौज के गुरुसहायगंज बाजार में 5 जनवरी को एक सेल्समैन की हत्या कर दी गई थी और एक दुकान से 50 लाख के गहने और नकदी लूट लिए थे। इस घटना में ये दोनों अपराधी शामिल थे। आज सुबह 7:30 बजे गुरुसहागंज में चेकिंग के दौरान पुलिस ने इन आरोपियों को रुकने को कहा। लेकिन इन आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की। इस दौरान दोनों आरोपियों को गोली लग गई। जिसमें एक अपराधी की मौत हो गई और दूसरे को अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया।

End of Feed