Kal Ka Mausam: दो दिन आएगा आंधी-तूफान, 14 राज्यों में पानी बरसेगा मूसलाधार; ओले-बिजली से सावधान

kal ka mausam (15 October 2026) कल का मौसम कैसा रहेगा मानसून की बारिश, बाढ़ पर आईएमडी का अलर्ट : देश के उत्तरी हिस्से में पश्चिमी विक्षोभ के असर से आंधी, बारिश, ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट घोषित किया गया है। पहाडों पर भी बर्फबारी और बारिश की चेतावनी है। उधर, दक्षिण और पूर्वोत्तर में तेज वर्षा की संभावना है।

कल का मौसम कैसा रहेगा : उत्तर में एक बार फिर से मौसम ने करवट ले ली है। बुधवार की सुबह से ही अधिकांश राज्यों में बादलों की आवाजाही शुरू हो गई है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे के दौरान पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाले वाले स्थानों पर तेज आंधी-तूफान के साथ मध्यम से भारी स्तर की बारिश दर्ज की जाएगी। कई स्थानों पर ओलावृष्टि के साथ आकाशीय बिजली गिरने का भी खतरा जताया गया है। इधर, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं, मेघ गर्जन के साथ पानी बरसने और ओले गिरने का अलर्ट घोषित किया गया है। मौसमी गतिविधियां होने और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के कारण तापमान में कई डिग्री सेल्सियस की कमी आने का अनुमान है। हालांकि, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात में मौसम साफ रह सकता है। उधर, बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव क्षेत्र बनने से पूर्वोत्तर भारत में मौसम खराब हो सकता है। जबकि दक्षिण भारतीय राज्यों के समुद्री हिस्सों पर वर्षा के संकेत हैं, ऊपरी भागों पर मौसम शुष्क रहेगा।

kal ka mausam Thursday 15 October 2026.

मौसम आज कल

दिल्ली-एनसीआर में बारिश होगी क्या

दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। अगले 24 घंटे के दौरान बादलों की आवाजाही हो सकती है और हल्की हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान आकाशीय बिजली कड़कने का अनुमान है। खासकर, 15 और 16 अक्टूबर को मौसम विभाग ने आंधी-तूफान के साथ बारिश की भविष्यवाणी है। 15 अक्टूबर को तापमान 33 डिग्री और 16 अक्टूबर को 31 डिग्री तक गिर सकता है। हालांकि, पिछले दिनों हुई बारिश के कारण पॉल्यूशन के स्तर में गिरावट देखी गई थी, लेकिन अब इसके बढ़ने की संभावना है। माना जा रहा है कि दिवाली तक हवा में प्रदूषकों की मात्रा अधिक होने से सांस संबंधी दिक्कतें आ सकती हैं।

End of Feed