3 अप्रैल को मौसम का बड़ा अलर्ट, उत्तर भारत में तूफान की एंट्री! कश्मीर में बर्फबारी, मैदानी इलाकों में होगी झमाझम बारिश

मौसम विभाग के अनुसार 3 अप्रैल से उत्तर भारत में तेज आंधी-तूफान और बारिश का बड़ा दौर शुरू हो सकता है। जिसका प्रभाव राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और पश्चिमी यूपी में दिखेगा। कई जगहों पर तेज हवाएं और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। जिससे तापमान में भी गिरावट होगी।

उत्तर भारत में मौसम का उलटफेर एक बार फिर देखने को मिलने वाला है। अगले 24 घंटे में तेज आंधी-तूफान और बारि का दौर फिर से शुरू होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 2 अप्रैल को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत को प्रभावित कर सकता है। जिसके प्रभाव से दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब समेत कई राज्यों में मौसम करवट बदल सकता है। सिर्फ मैदानी ही नहीं बल्कि पहाड़ी राज्यों में भी इसका प्रभाव देखने को मिल सकता है। जिसके चलते बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।

weather (2)

सांकेतिक फोटो (AI Image)

3 अप्रैल से मौसम का बड़ा यू-टर्न

IMD के अनुसार नए वेदर सिस्टम के प्रभाव से शुक्रवार को दोपहर के बाद मौसमी गतिविधियां शुरू होंगी। इस दौरान आसमान में घने काले बादल छाने की संभावना है, साथ ही तेज हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम धीरे-धीरे बदलेगा और बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है। यह मौसमी गतिविधियां धीरे-धीरे पूर्व की ओर बढ़ते हुए रात तक अधिकांश राज्यों को कवर कर लेंगी। इसके प्रभाव से राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब और पश्चिमी यूपीमें आंधी-बारिश होने की संभावना है। इसको लेकर कई जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। कई जगहों पर ओले गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। वहीं कश्मीर में भारी बर्फबारी होने की संभावना है। साथ ही हिमाचल-उत्तराखंड में भी ताजा हिमपात हो सकता है। जिससे तापमान में गिरावट आएगी।

End of Feed