Kal ka Mausam: पहाड़ों में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से बर्फबारी, बंगाल की खाड़ी में बन रहे एक और तूफान से बारिश की संभावना, पढ़ें कल कैसा रहेगा मौसम

Kal ka Mausam: वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। जबकि बंगाल की खाड़ी में 15 नवंबर तक कम दबाव का क्षेत्र बनने से तूफान के संकेत हैं। दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में भी बारिश का अलर्ट है।

Kal ka Mausam: देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के मुताबिक, नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के प्रभाव से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में कल यानी शुक्रवार 13 नवंबर को भी बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रह सकता है। जम्मू-कश्मीर में आज कुछ स्थानों पर भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना जतायी गई है। वहीं, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी अगले कुछ दिनों तक मौसम बदला रहेगा। पहाड़ों पर बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में ठंडी हवाओं के रूप में देखने को मिल सकता है।

Kal ka Mausam 13th Nov.

कल कैसा रहेगा देशभर का मौसम?

इधर, बंगाल की खाड़ी में एक नया मौसम सिस्टम विकसित होने के संकेत हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, 13 नवंबर के आसपास दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है। इसके शनिवार 14 नवंबर तक सुस्पष्ट कम दबाव का क्षेत्र और रविवार 15 नवंबर तक डिप्रेशन में बदलने की संभावना है। इसके उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने का अनुमान है।

End of Feed