Kal Ka Mausam : 24 घंटे में IMD का बड़ा पूर्वानुमान, 22 राज्यों में आंधी-बारिश; ओलावृष्टि-वज्रपात से सावधान

कल का मौसम कैसा रहेगा (12 जून 2026) : उत्तर भारत में भीषण गर्मी के बीच बादल राहत पहुंचा सकते हैं। आईएमडी ने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से दिल्ली से लेकर बिहार तक आंधी-बारिश की संभावना व्यक्त की है। पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ के कारण हिमाचल, कश्मीर और उत्तराखंड में मौसमी गतिविधियां होंगी। मानसून के सक्रिय होने से समूचे दक्षिण भारतीय और पूर्वोत्तर के राज्यों तूफानी हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट घोषित किया गया है।

कल का मौसम : मौसम विभाग ने अगले कई घंटे का पूर्वानुमान जारी करते हुए देश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। खासकर, दक्षिण भारत में सक्रिय मानसून के चलते आंधी-तूफान और बारिश का सिलसिला बढ़ सकता है। ये मौसमी गतिविधियां पश्चिमी घाट से लेकर महाराष्ट्र और गोवा को भी भिगाएंगी। स्काईमेट ने मानसून के पूर्वोत्तर भारत की ओर शिफ्ट होने का अनुमान व्यक्त किया है। कहा जा रहा है कि अगले कुछ घंटे में यह असम, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में तेज बारिश का कारण बनेगा, जिससे मौसम पूरी तरह बदल जाएगा। अनुमान है कि मध्य रात्रि तक मानसून झारखंड में प्रवेश करेगा। आईएमडी की मानें तो पहाड़ों पर एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव हो गया है, जिसके असर से उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले भागों पर तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि और बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। इधर, उत्तर भारत में साइक्लोनिक सर्कुलेशन और विक्षोभ के असर से 11 जून की रात से दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, यूपी, बिहार, एमपी और राजस्थान के कुछ हिस्सों पर बादलों की आवाजाही शुरू होगी और धूल भरी आंधी के साथ कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश होगी। इस दौरान आकाशीय बिजली और ओले गिरने का खतरा बना रह सकता है। लिहाजा खराब मौसम के दौरान लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

Mausam Aaj Kal

मौसम आज कल

राजस्थान में मौसम का हाल

राजस्थान में इन दिनों भीषण गर्मी का सितम झेल रहा है। हालांकि, मौसम विभाग एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से कुछ जिलों में आंधी बारिश का दौर फिर से शुरू होने की संभावना है। हालांकि, जोधपुर और बीकानेर संभाग के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क रहने व अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री तक रहने का अनुमान है। कुछ स्थानों पर 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से लू चलेगी। आईएमडी ने पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 11 जून से आंधी बारिश की गतिविधियां फिर बढ़ेंगी। 11 से 14 जून के दौरान जयपुर, अजमेर, बीकानेर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी और कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है।

End of Feed