140 की रफ्तार से आ रहा 'अकवान' तूफान, गरजेंगे बादल पानी बरसेगा मूसलाधार; मौसम विभाग ने किया सावधान

Kal Ka Mausam (19 November 2026) कल का मौसम कैसा रहेगा मानसून की बारिश, बाढ़ पर आईएमडी का अलर्ट : मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 72 घंटे के दौरान 'अकवन' चक्रवाती तूफान के कारण भीषण आंधी और भारी रिकॉर्ड की जा सकती है। खासकर, समुद्री तटीय इलाकों से लोगों को दूर रहने की सलाह दी गई है। इधर, उत्तर भारत और पहाड़ों पर मौसम साफ रहेगा, लेकिन तापमान में गिरावट होने से सर्दी का एहसास तेज होगा।

कल का मौसम कैसा रहेगा : देशभर में मौसम परिवर्तित हो रहा है। खासकर, उत्तर भारत में अब धीरे-धीरे तापमान न्यूनतम स्तर की ओर जा रहा है। पिछले दो दिनों से उत्तर दिशा से हल्की सर्द हवाएं बह रही हैं, जिससे ठंडक का असर तेज हो रहा है। अधिकांश हिस्सों पर सुबह कोहरा और दिन में हल्की धुंध नजर आ रही है। मौसम विभाग का मानना है कि अगले सप्ताह से हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार में सर्दी परेशान कर सकती है। हालांकि, बारिश को लेकर कोई अनुमान नहीं है। लेकिन 'अकवन' तूफान का आंशिक असर दिखाई दे सकता है। फिलहाल, पहाड़ों पर कोई पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं है, जिससे हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन ऊंचे हिस्सों पर हल्की बर्फबारी हो सकती है। स्काईमेट ने अगले 72 घंटे के दौरान बंगाल की खाड़ी में 'अकवन' चक्रवाती तूफान के शक्तिशाली होकर ओडिशा और आंध्र प्रदेश की ओर बढ़ रहा है। 20 नवंबर को हवा की निरंतर गति 120-130 किमी प्रति घंटा होगी, जो झोंकों के साथ 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। इस दौरान भीषण आंधी, गरज-चमक के साथ भारी बारिश रिकॉर्ड की जाएगी। इसका असर दक्षिण भारतीय राज्यों के साथ पूर्वोत्तर पर भी दिखाई देगा।

Kal Ka mausam Kaisa Rahega

कल का मौसम (फोटो-AI)

उत्तर भारत में बढ़ेगी सर्दी

उत्तर भारत में लगातार मौसम सर्दी की ओर शिफ्ट हो रहा है। पिछले कई दिनों से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट जारी है। इस दौरान हल्की हवाएं भी बह रही हैं, जिससे शाम और सुबह ठंडक का एहसास तेज हो गया है। हालांकि, दिन में धूप खिल रही है, जिससे सुहावने मौसम का एहसास हो रहा है। आईएमडी की मानें तो उत्तर प्रदेश में मौसमी गतिविधियां होने का कोई अलर्ट नहीं है, लेकिन अकवन चक्रवात का आंशिक असर दिखाई दे सकता है। कमोबेश ऐसा ही मौसम बिहार के अधिकांश हिस्सों पर रहेगा, लेकिन 21 नवंबर को कुछ जिलों में बादलों की गरज-चमक के साथ हल्की बारिश रिकॉर्ड की जा सकती है।

End of Feed