कड़ाके की ठंड में होगी झमाझम बरसात, 19, 20 नवंबर को अटैक करेगा आंधी-तूफान; IMD का बड़ा अपडेट

Kal Ka Mausam, 19 नवंबर 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega : उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में शीतलहर की स्थिति बन रही है। आईएमडी के मुताबिक, सर्द हवाओं के झोंकों से हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के साथ मध्य प्रदेश के कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने एवं घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। उधर, उत्तरखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में अब बर्फबारी की संभावनाएं बन रही हैं। वहीं, अगले 24 से 48 घंटों के दौरान तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के तटीय हिस्सों में खराब मौसम तेज हवाएं, भारी बारिश और समुद्री तूफान की स्थिति बन सकती है।

कल का मौसम कैसा रहेगा 19 नवंबर 2025 : मौसम के लिहाज से अगले कुछ दिन काफी भारी रहने वाले हैं। खासकर, उत्तर भारत में घना कोहरा और सर्दी सिरदर्द बनेगी तो दक्षिण भारत में भारी बारिश से तबाही नजर आ रही है। स्काईमेट के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले 24 घंटे के दौरान बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव की प्रणाली के कारण आंधी तूफान के साथ भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, कर्नाटक और लक्ष्यद्वीप के तटीय इलाकों में चक्रवाती तूफान, गरज चमक और आकाशीय बिजली गिरने के साथ मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, पूर्वोत्तर के राज्यों में घने कोहरे के साथ कड़ाके की सर्द का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, 19 नवंबर से कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी की संभावनाएं बन रही है, जिससे शीतलहर के चलने और कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान माइनस की ओर बढ़ेगा। वहीं, बुधवार को हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र समेत कई उत्तरी और मध्य के राज्यों में भीषण कोहरा छाने, सर्द हवाएं चलने के साथ पारा गिरने का अनुमान है, जिससे अब सर्दी का सितम और बढ़ेगा।

Kal Ka Mausam

कल का मौसम

शहर का नामन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
मुंबई21°C29°C
दिल्ली10°C25°C
चंडीगढ़11°C24°C
जयपुर11°C25°C
भोपाल11°C24°C
लखनऊ13°C26°C
पटना15°C25°C
कोलकाता17°C27°C
देहरादून10°C20°C
शिमला7°C17°C
कश्मीर6°C16°C

End of Feed