आज का मौसम : 48 घंटे में आएगा आंधी-तूफान, गिरेगी बिजली होगी बरसात; मौसम विभाग ने किया सावधान

Aaj Ka Mausam, 15 अक्टूबर 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega : उत्तर भारत में सुबह शाम मौसम सर्द होने की संभावना है। मौसम विभाग ने पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में जारी बर्फबारी के प्रभाव से हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में तापमान गिरने का अनुमान जताया है, जिससे कोहरे के साथ ठंडक का एहसास बढ़ेगा। आईएमडी ने 15 से 17 अक्टूबर तक मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, ओडिशा, महाराष्ट्र और विदर्भ के कुछ हिस्सों में तूफानी हवाओं के साथ मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

आज का मौसम कैसा रहेगा 15 अक्टूबर 2025 : उत्तर भारत में मौसम तेजी से करवट ले रहा है। मानसूनी गतिविधियां थमने से तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। खासकर, सुबह कोहरे के साथ हल्की गुलाबी सर्दी महसूस की जा रही है। मौसम विभाग ने बताया कि इस सप्ताह हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहेगा। इस दौरान कहीं-कहीं नए वेदर सिस्टम के प्रभाव से आंशिक तौर पर बादलों की आवाजाही हो सकती है, लेकिन तेज बारिश का अलर्ट नहीं है। हालांकि, दिन में धूप की वजह से हल्की गर्मी का एहसास हो रहा है, लेकिन रात में तापमान करीब 10 से 12 डिग्री सेल्सियस तक कम होने से वातारण में ठंडक दर्ज की जा रही है। आईएमडी की मानें तो दिवाली तक अच्छी खासी सर्दी पड़ने लगेगी। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी जारी रहेगी, जिससे अब पारा तेजी से गिरेगा और लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले 24 घंटे के दौरान ओडिशा, छत्तीसगढ़, विदर्भ और तमिलनाडु समेत दक्षिण भारत के राज्यों में चक्रवाती तूफानी हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। 19 अक्टूबर तक अरब सागर के आसपास केरल और कर्नाटक के तटीय इलाकों में निम्न दबाव क्षेत्र बनने से आंधी-तूफान के साथ तेज वर्षा की संभावना है।

Kal Ka Mausam

कल का मौसम

शहर का नामन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
दिल्ली19°C31°C
मुंबई26°C32°C
जयपुर20°C31°C
भोपाल21°C29°C
पटना20°C31°C
लखनऊ20°C32°C
देहरादून15°C26°C
शिमला9°C21°C
कश्मीर4°C19°C
हैदराबाद23°C29°C
बेंगलुरु21°C27°C

End of Feed