देश में मौसम के अलग-अलग रंग, कहीं गुलाबी ठंड का एहसास-कहीं बारिश का अलर्ट, जानें अपने शहर का वेदर
Aaj ka Mausam 15 October 2025 (दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है?, मौसम विभाग की चेतावनी ) Live News Today Updates: देश के अधिकतर हिस्सों में मानसून की वापसी हो चुकी है। बचे हुए इलाकों में भी इसका असर कम हो रहा है। उत्तर भारत में फिलहाल बारिश के कोई आसार नहीं हैं। हालांकि यहां का मौसम धीरे-धीरे बदल रहा है। दिल्ली, यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश, जैसे राज्यों में सुबह-शाम हल्की ठंड का एहसास होने लगा है। न्यूनतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रही है।
देश में मौसम के अलग-अलग रंग, कहीं गुलाबी ठंड का एहसास-कहीं बारिश का अलर्ट, जानें अपने शहर का वेदर
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: नोएडा में तापमान
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: गाजियाबाद का तापमान
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: पटना में आज साफ रहेगा मौसम
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: हिमाचल प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: उत्तराखंड में आज कैसा मौसम रहेगा
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: झारखंड में आज बारिश का अलर्ट नहीं
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: तमिलनाडु-पुडुचेरी में बारिश का अलर्ट
चेन्नई स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने तमिलनाडु और पुडुचेरी में एक ऊपरी चक्रवाती प्रवाह के प्रभाव के कारण हल्की से मध्यम बारिश होने, तेज हवाएं चलने और बिजली चमकने की संभावना जताई है। अगले 24 से 48 घंटों के दौरान, कोयंबटूर, नीलगिरी, थेनी और तेनकासी जिलों में भारी बारिश की संभावना है।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: बिहार में बारिश के आसार नहीं
बिहार में भी मौसम साफ रहने की संभावना है। दिन में तेज धूप भी निकलेगी। हालांकि सुबह-शाम के समय मौसम में ठंडक महसूस हो रही है। फिलहाल बिहार में बारिश की कोई संभावना नहीं है।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: यूपी में आज साफ रहेगा मौसम
आज यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में मौसम शुष्क रहने वाला है। कहीं कोई अलर्ट जारी नहीं हुआ है। इस दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि तापमान में कमी देखने को मिल सकती है।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम
आईएमडी ने बुधवार को दिल्ली में आसमान साफ रहने की संभावना जताई है। वहीं अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 0.6 डिग्री कम 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.6 डिग्री कम 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: दिल्ली में खराब श्रेणी में पहुंची हवा
सर्दियों के आगमन के साथ ही दिल्ली में वायु गुणवत्ता लगभग तीन महीने के बाद 'खराब' श्रेणी में पहुंच गई है। मंगलवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) '211' दर्ज किया गया है। दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (डीपीसीसी) के आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में पिछली बार 11 जुलाई को वायु गुणवत्ता सूचकांक 'खराब' श्रेणी में दर्ज किया गया था। उसके बाद से मानसून की बारिश के कारण शहर में प्रदूषण के स्तर में कुछ कमी आयी थी लेकिन मौसम के बदलते मिजाज और सर्दियों की शुरुआत के साथ ही प्रदूषण का स्तर फिर से बढ़ने लगा है।
