कल का मौसम कैसा रहेगा : उत्तर भारत में मौसम लगातार बदल रहा है। दिन में मौसम सुहावना प्रतीत हो रहा है तो शाम होते ही ठंडक सता रही है। मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ दिन मौसम साफ रहेगा, लेकिन तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। हालांकि, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के कुछ हिस्सों पर बादलों की आवाजाही एंव हल्की बारिश की संभावना व्यक्त की जा रही है। इधर, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। आईएमडी ने लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मेघ गर्जन, तेज हवाएं चलने और बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। इस दौरान ऊंचाई वाले हिस्सों पर बर्फबारी से मौसम काफी सर्द होगा। स्काईमेट ने उत्तर-पूर्वी मानसून के प्रभाव से दक्षिण भारतीय राज्यों में वर्षा का अलर्ट घोषित है। खासकर, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु में तेज मौसमी गतिविधियां जारी रहने की चेतावनी है। खासकर, समुद्री हिस्सों पर तेज हवाओं के साथ आकाशीय बिजली गिरने का खतरा जताया जा रहा है।
कल का मौसम
दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली-एनसीआर में बादल धुंध में लिपटे हुए हैं। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 400 से ऊपर बना हुआ है। शहर के कई हिस्सों में घनी धुंध छाए रहने से दृश्यता कम होने की संभावना है। फिलहाल, बारिश को लेकर कोई संभावना नहीं है, लेकिन पहाड़ों पर बदले मौसम का कुछ असर दिखाई दे सकता है। फिलहाल, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहने और ठंडक का एहसास होने का अनुमान है। गई। सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा, 51 से 100 को संतोषजनक, 101 से 200 को मध्यम, 201 से 300 को खराब, 301 से 400 को बेहद खराब और 401 से 500 को गंभीर श्रेणी में रखा जाता है।
कश्मीर में बर्फबारी का अलर्ट
पहाड़ों पर एक नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के एक्टिव होने से मौसम बदला हुआ है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के दौरान कश्मीर के अधिकतर हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। कुछ ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने के संकेत हैं। गुलमर्ग और सोनमर्ग समेत कई स्थानों पर रात के दौरान बर्फबारी हुई। इसके अलावा गुरेज और कुपवाड़ा के ऊपरी इलाकों के साथ-साथ जोजिला दर्रे और दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले से गुजरने वाले मुगल रोड पर भी बर्फबारी की सूचना है। अधिकारियों ने बताया कि यातायात बहाल करने के लिए प्रशासन ने विभिन्न महत्वपूर्ण संपर्क मार्गों से बर्फ हटाने का काम शुरू कर दिया है।
हिमाचल में बारिश का अलर्ट
हिमाचल प्रदेश में मौसम खराब रहने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से कुल्लू, शिमला चंबा, कांगड़ा और मंडी में तेज बारिश के साथ बर्फबारी का अनुमान है। मौसम विभाग ने बताया है कि अगले 24 घंटों के दौरान छिटपुट स्थानों पर आंधी के साथ हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी का दौर देखने को मिल सकता है। हालांकि,15 से 21 नवंबर तक मौसम के सामान्यत: शुष्क रहने के आसार हैं।
