13, 14, 15 नवंबर को आंधी संग होगी झमाझम बरसात, घना कोहरा-शीतलहर करेगी अटैक; IMD का बड़ा अलर्ट

Kal Ka Mausam, 13 नवंबर 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega : मौसम विभाग ने अगले 36 से 48 घंटे तक दक्षिण भारत के केरल, तमिलनाडु, अंडमान निकोबार द्वीप समूह और लक्ष्यद्वीप में आंधी-बारिश एवं वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। इधर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में शीतलहर, कोहरा और हल्की बर्फ गिरने की संभावना है। वहीं दिल्ली से लेकर यूपी-एमपी और बिहार तक न्यूनतम तापमान 10 °C से नीचे पहुंचने व कोहरे के साथ कड़ाके की सर्दी के आसार बने हुए हैं।

कल का मौसम कैसा रहेगा 13 नवंबर 2025 : सर्दी सितम ढाने का तैयार है। खासकर, उत्तरी राज्यों में दिन में हल्की हवाएं और रात को बर्फीली हवाओं के बहने से मौसम गहरा रहा है। अगले 3 से 4 दिन में कोहरे और सर्दी के ग्राफ में इजाफा हो सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, 16 नवंबर को जम्मू-कश्मीर में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से हल्की बूंदाबांदी होगी, जिसका असर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड पर भी पड़ेगा। फिलहाल, तीनों ही पहाड़ी राज्यों में शीतलहर का प्रकोप जारी है। आईएमडी ने अगले 48 घंटों के दौरान हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार में कोहरा छाए रहने और कड़ाके की सर्दी के आसार जताए हैं। इस दौरान 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं बहेंगी, जो सर्दी को बूस्ट देंगी। उधर, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती सर्कुलेशन बना हुआ है, जिसके प्रभाव से अगले 24 घंटे के दौरान तमिलनाडु, केरल, लक्ष्यद्वीप, अंडमान निकोबार द्वीप समूह में बादलों की गरज चमक, वज्रपात होने और आंधी के साथ बारिश का अलर्ट है। स्काईमेट के मुताबिक, झारखंड, विदर्भ, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में कोहरे के साथ भीषण शीतलहर (Severe Cold Wave) चलने का अनुमान है।

Kal Ka Mausam

कल का मौसम

शहर का नामन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
दिल्ली11°C27°C
मुंबई24°C31°C
चंडीगढ़11°C26°C
जयपुर15°C28°C
भोपाल12°C26°C
लखनऊ12°C27°C
पटना15°C27°C
कोलकाता19°C28°C
देहरादून9°C23°C
शिमला4°C20°C
कश्मीर1°C14°C

End of Feed