12, 13 नवंबर को आंधी-बारिश का पूर्वानुमान, घना कोहरा-बर्फबारी का अलर्ट; गिरेगा तापमान पड़ेगी कड़ाके की ठंड

Kal Ka Mausam, 12 नवंबर 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega : उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के आसार बढ़ते जा रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया है और कोहरा बढ़ता जा रहा है, जिससे अब गलन वाली सर्दी का सितम शुरू होगा। वहीं, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और कश्मीर में बर्फबारी जारी रहेगी। अगले 24 घंटे तक दक्षिण भारत के 3 से 4 राज्यों में आंधी के साथ बारिश का अलर्ट जारी है।

कल का मौसम कैसा रहेगा 12 नवंबर 2025 : मौसम विभाग ने देशभर के विभिन्न राज्यों में तापमान गिरने के संकेत दिए हैं। खासकर, उत्तर भारत में बर्फीली हवाओं ने ठंडक बढ़ा दी है। अगले 2 से 4 दिन में सर्दी के ग्राफ में और इजाफा होगा। पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बर्फ गिरने व शीतलहर के चलने से कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान 0°C या उससे नीचे पहुंच गया है, जिसका सीधा असर पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश पर पड़ रहा है। उत्तरी राज्यों के कई जिलों में तापमान गिरकर 7°C को टच कर गया है, जिससे कोहरा और गलन भरी ठंडक का एहसास हो रहा है। आईएमडी के मुताबिक, सप्ताह के अंत तक सर्दी और कोहरे में बड़ा इजाफा होगा, जिसका असर ट्रेनें, सड़क परिवहन और हवाई सेवाओं पर भी पड़ सकता है। स्काईमेट ने अगले 24 घंटे के मौसम का पूर्वानुमान जताते हुए बताया है कि तमिलनाडु, केरल, अंडमान निकोबार द्वीप समूह और लक्ष्यद्वीप में आंधी के साथ मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड और मध्य प्रदेश में सुबह शाम तेज ठंडी महसूस होगी।

Kal Ka Mausam

कल का मौसम

दिल्ली में कल मौसम कैसा रहेगा

दिल्ली-एनसीआर में वातावरण में धुंध छाई है और सर्दी का सितम शुरू हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.1 डिग्री सेल्सियस कम यानी 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया और अधिकमत तापमान 27 से 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं, प्रदूषण का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 423 दर्ज किया गया जो गंभीर श्रेणी में आता है, जिसके कारण ग्रैप के तीसरे चरण के तहत कड़े प्रदूषण-रोधी उपाय लागू किए। सीपीसीबी के मुताबिक, औसत एक्यूआई 423 हो गई। सीपीसीबी के अनुसार, एक्यूआई को शून्य से 50 के बीच अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है। मौसम विभाग के मुताबिक , अब कोहरे के साथ सर्दी में इजाफा होगा।

End of Feed