कल का मौसम : 13 जनवरी को बादल गिराएंगे पानी मूसलाधार, शीतलहर-पाला से लुढ़केगा तापमान; IMD का बड़ा अलर्ट

Kal Ka Mausam, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटों के दौरान बंगाल की खाड़ी में एक डीप डिप्रेशन बनने से तमिलनाडु समेत दक्षिण भारत के करीब 5 राज्यों में आंधीनुमा हवाओं के साथ मध्यम से भारी बारिश रिकॉर्ड की जाएगी। इधर, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पर्वतीय हिस्सों में शीतलहर व बर्फबारी से मौसम काफी कड़क रहेगा, जिसका असर मैदानी राज्यों पर दिखाई देगा। आईएमडी के मुताबिक, 13 जनवरी तक उत्तर भारत और मध्य भारत के अधिकांश राज्यों में घना से अति घना कोहरा छाया रहेगा एवं शीतलहर चलेगी, जिससे कोल्ड का अलर्ट जारी रहेगा।

Kal Ka Mausamm (कल का मौसम कैसा रहेगा) : भारत के मैदानी क्षेत्रों में भीषण सर्दी का सिलसिला जारी है। खासकर, उत्तर भारत और पहाड़ों पर शीतलहर व घना कोहरा छाया नजर आ रहा है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। देशभर के विभिन्न राज्यों के करीब 50 जिलों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया जा रहा है, जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 15 जनवरी को यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में कोल्ड वेव के साथ भीषण कोहरा विजिबिलिटी को प्रभावित करेगा और कई जगहों पर कोल्ड डे, पाला गिरने जैसे हालात बन रहेंगे। इस दौरान उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी और कुहासा छाया रहेगा। स्काईमेट ने मंगलवार तक बंगाल की खाड़ी में डीप डिप्रेशन बनने से तमिलनाड, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में तेज हवाओं के साथ कही मध्यम तो कहीं भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी रखा है।

Kal Mausam

कल मौसम का हाल

यूपी कल का मौसम

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मौसम करवट ले चुका है। मौसम विभाग के मुताबिक, 14 जनवरी को राज्य के करीब 25 जिलों में कड़ाके की सर्दी बढ़ने के आसार हैं। खासकर, झांसी, बांदा, कानपुर, लखनऊ, रायबरेली, प्रयागराज, गोरखपुर, आगरा, मथुरा, टूंडला, अलीगढ़, नोएडा, मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत, पीलीभीत, बरेली, रामपुर में करीब 4 डिग्री सेल्सियस के आसपास तापमान पहुंचने के आसार हैं। समूचे राज्य में घना से अति घना कोहरा छाया रहेगा और दिन भर शीतलहर बहेंगी, जिससे कड़ाके की सर्दी का एहसास होगा। कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम रहने से ट्रेनों की रफ्तार काफी धीमी रहेंगी और कई गाड़ियां रद्द रहेंगी।

End of Feed